कच्ची प्याज खाकर रो पड़ीं फलक नाज तो राजीव अदातिया ने उड़ाई खिल्ली, प्रेरणा मल्हान ने भी कसा तंज h3>
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में बीता हफ्ता काफी इंट्रस्टिंग रहा। बिग बॉस ने घरवालों को दो टीमों में बांट दिया और समय-समय पर टास्क दिया। जो टीम टास्क जीती, उसे एक विशेष अधिकार के साथ-साथ कैप्टेंसी भी मिली। बीते एपिसोड में जैसा कि आपने देखा कि टास्क के दौरान फलक नाज को कच्ची प्याज खाने का डेयर मिला, जिसके बाद वो रोने भी लगीं। अब राजीव अदातिया और फुकरा इंसान की बहन प्रेरणा मल्हान ने रिएक्ट किया है और फलक नाज की खिल्ली उड़ाई है।दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों को टीम ए और टीम बी में बांटा हुआ है। पूजा भट्टा और उनकी मंडली एक साइड और अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, जिया शंकर, जद हदीद और आकांक्षा पुरी एक तरफ। ऐसे में टीम बी ने डेयर देने के लिए फलक नाज को चुना। उनसे 10 कच्ची प्यार 5 मिनट में खाने के लिए कहा। पूजा भट्ट वगैरह के ऑब्जेशन करने पर संख्या कम करके 5 प्याज कर दी गई। फलक खाने के लिए बैठीं। पानी के सहारे निगलने लगीं। अंत में जैसे टास्क खत्म किया। अपने टीममेट्स के लगे लगीं। लेकिन बाद में रोने भी लगीं। ‘हैवी वाइब्स’ कहने लगीं। दिखाने लगीं कि न जाने कितना अत्याचार किया गया है।
राजीव अदातिया का फनी रिएक्शन
अब राजीव अदातिया ने वीडियो बनाया, जिसे देखकर आपकी जरूर हंसी छूट जाएगी। बिग बॉस सीजन 15 में नजर आए राजीव ने नकल उतारते हुए कहा, ‘ये फलक ने अभी क्या बोला है… हैवी वाइब्स (नकल उतारते हुए) दो प्याज खाया है टास्क में और हैवी वाइब्स बोल रही है। रो रही है। अरे भइया, दो प्याज खाया है। हमारे सीजन में आ जाती, तब जानती कि टास्क वो होता है। यहां तो कुछ टास्क हो भी नहीं रहा है। दो प्यार खाकर हैवी वाइब्स बोल रही है।’ फलक नाज का मजाक उड़ाते-उड़ाते खुद राजीव अदातिया की भी हंसी छूट जाती है।
अभिषेक मल्हान की बहन का रिएक्शन
वहीं, अभिषेक मल्हान को आधी कच्ची लौकी खिलाकर ये बोलने वालीं कि सब्जी ही है। नुकसान नहीं करती है। उस फलक नाज पर बहन प्रेरणा मल्हान भी भड़की हैं। उन्होंनो दो ट्वीट्स किए हैं। एक में लिखा, ‘प्याज का पहाड़ बनाते हुए कल देखा मैं तो हमेशा यही सोचती हूं कि इंसान नॉर्मली सलाद में तो प्याज खा ही लेता है। लेकिन नहीं, फलक मौडम को एक्टिंग स्किल्स भी तो दिखाने थे।’ इसके अलावा प्रेरणा ने एक और पोस्ट किया, जो कि उनके खाने की प्लेट थी और उसमें सलाद के तौर पर प्याज कटी हुई थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘देखिए आज मैं लंच में क्या खाने जा रही हूं।’ कुल मिलाकर हर कोई, फलक नाज को नौटंकी बता रहा है और फुरका इंसान की तारीफ कर रहा है।