भोपाल से चलकर जबलपुर और इंदौर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की पूरी जानकारी

11
भोपाल से चलकर जबलपुर और इंदौर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की पूरी जानकारी

भोपाल से चलकर जबलपुर और इंदौर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की पूरी जानकारी

भोपाल: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Vande Bharat Train Full Deatils) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से दो ट्रेन मध्यप्रदेश के लिए है। एक वंदे भारत ट्रेन भोपाल से जबलपुर जाएगी और दूसरी ट्रेन इंदौर जाएगी। दोनों ट्रेनों की समय सारणी रेलवे बोर्ड ने जारी कर दी है। इसके साथ ही किराया भी तय हो गया है। 28 जून से भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन चलने लगेगी। आइए आपको बताते हैं कि कहां के लिए कितना किराया लगेगा।

इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी


भोपाल (रानी कमलापति)

इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच सरल और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी। साथ ही क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन और धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार लाएंगी। यह उज्जैन होते हुए इंदौर जाएगी।

भोपाल (रानी कमलापति)

जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। इसके अतिरिक्त, बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा।

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली यह रेलगाड़ी पर्यटकों, छात्रों और व्यवसायियों के लिए वरदान साबित होगी।

धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक

धारवाड़ और हुबली में महत्वपूर्ण शहरों को राज्य की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी। इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों आदि को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा।

गोवा (मडगांव)

मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी और इससे गोवा और महाराष्ट्र दोनों के ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर के बीच का किराया


जगह का नाम एग्जीक्यूटिव क्लास चेयर क्लास
आरकेएमपी से जबलपुर 1880 रुपए 1055 रुपए
आरकेएमपी से नर्मदापुरम 810 रुपए 425 रुपए
आरकेएमपी से इटारसी 1070 रुपए 650 रुपए
आरकेएमपी से पिपरिया 1265 रुपए 745 रुपए
आरकेएमपी से नरसिंहपुर 1600 रुपए 910 रुपए

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से इंदौर तक का किराया

जगह का नाम एग्जीक्यूटिव क्लास चेयर क्लास
भोपाल से इंदौर 1600 910
भोपाल से उज्जैन 1370 745

ये है समय

जबलपुर से भोपाल के लिए सुबह छह बजे वंदे भारत एक्सप्रेस खुलेगी और रानी कमलापति स्टेशन पर 10.35 बजे पहुंचेगी। वहीं, शाम को सात बजे रानी कमलापति स्टेशन से खुलेगी और 11.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी। भोपाल से जबलपुर की दूरी तय करने में ट्रेन को कुल 4.35 घंटे का समय लगेगा।

इसके साथ ही इंदौर से वंदे भारत ट्रेन हर दिन सुबह 6.30 बजे खुलेगी। इसकी वापसी भोपाल रेलवे स्टेशन से शाम 7.25 बजे होगी और यह इंदौर रात 10.35 बजे पहुंचेगी।
Vande Bharat Express Train: एक साथ पांच वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए किन राज्यों को मिलेगी सौगात

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News