36 साल में दूसरी सबसे ठंडी मई रह सकती है, जानें आज में कैसा रहेगा मौसम h3>
पिछले 4 दिन से रुक-रुक कर बारिश
ऐसे में 30 मई को आने वाले अधिकतम तापमान के आधार पर मई के 31 दिनों का औसत अधिकतम तापमान तय हो जाएगा। यह व्यवस्था इसलिए की गई है क्योंकि पहले मैन्युअली आकलन किया जाता था और अधिकतम तापमान अगले दिन तक ही मिल पाते थे। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में मई में बीते चार दिनों से बारिश के कुछ स्पैल पड़े हैं। सोमवार सुबह से धूप खिली थी, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ। बादल छाए और हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 35 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 21.8 डिग्री रहा। सफदरजंग में 1.2 एमएम, पालम में 0.8 एमएम, लोदी रोड में 0.8 एमएम, रिज में 1.8 एमएम, आया नगर में बूंदाबांदी, गुरुग्राम में 3.5 एमएम, नजफगढ़ में 0.5 एमएम, पीतमपुरा में 0.5 एमएम, पूसा में 17 एमएम और मयूर विहार में 1 एमएम बारिश हुई।
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। शाम या रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी आशंका है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 19 डिग्री रह सकता है। येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 मई को भी येलो अलर्ट है और आंधी-हल्की बारिश की संभावना है। हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 1 से 4 जून तक मौसम शुष्क रहेगा। एक से दो जून तक आंशिक तौर पर बादल रह सकते हैं। इसके बाद धूप तेज हो जाएगी। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम 21 से 25 डिग्री तक रह सकता है।
जून में क्या रहेगा हाल
स्काईमेट के अनुसार दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर की वजह से बारिश हो रही है। बीते चार दिनों में 27 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। मई के अंतिम दो दिनों में भी बारिश की संभावना है। इसके बाद वीकेंड में भी बूंदाबांदी की संभावना है। दिन का तापमान अभी 35 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। 3 जून के बाद अधिकतम तापमान में धीरे धीरे इजाफा होने की संभावना है।