जीविका दीदियों द्वारा बनाई उत्पादों को देखेंगे जी-20 की बैठक में देश- विदेश से आए प्रतिनिधि h3>
ऐप पर पढ़ें
– 22 और 23 जून को पटना के ज्ञान भवन में होगी जी-20 की बैठक
– बैठक में जीविका दीदियां देश- विदेश से बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के लिए लगाएंगी बिहारी उत्पादों की प्रदर्शनी
– दीदियां कैसे बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल इसे भी बताएंगी
पटना। कार्यालय संवाददाता
जीविका दीदियों के आम महिला से आत्मनिर्भर महिला बनने की सफर को देशी मेहमानों के साथ- साथ विदेशी मेहमान भी देखेंगे। दरअसल पटना में 22 और 23 जून को होने वाली जी-20 की बैठक होने वाली है। जिसमें में देश- विदेश से कई मेहमान शामिल होंगे। इन मेहमानों के लिए बिहार की महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करने वाली जीविका दीदियों द्वारा बिहारी कला और शिल्प की प्रदर्शनी लगाएंगी। जीविका से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनी में जीविका दीदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों के साथ – साथ उनके द्वारा बनाई गइ बिहारी कलाओं,हस्तशिल्प कलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। जीविका के परियोजना प्रबंधक, संचार ने बताया कि प्रदर्शनी में बिहार की लोक कलाएं प्रतिनिधियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। इस प्रदर्शनी में जीविका दीदियों द्वारा बनाई गई मधुबनी पेंटिंग की साड़ियां, पोस्टर, सिक्की, टिकुली से बने उत्पाद, जूट के बैग,बांस से बने फ्लावर पॉट आदि कई तरह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी पटना, मधुबनी, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों की जीविका दीदियां शामिल रहेंगी और अपने – अपने उत्पादों के बारे में प्रतिनिधियों को जानकारी देंगी। बता दें कि प्रदर्शनी में जीविका के लगभग 11 स्टॉल्स लगाए जाएंगे। हर स्टॉल्स पर दो दीदियां अपने उत्पादों का लाइव प्रदर्शन करेंगी। दीदियां अपने कुछ उत्पादों को प्रतिनिधियों के सामने बनाकर भी दिखाएंगी। इसके साथ हीं दीदियां प्रतिनिधियों को जीविका की अन्य परियोजनाओं की भी जानकारी साझा करेंगी। साथ हीं जीविका ने किस तरह महिलाओं के लिए स्वावलंबन का द्वारा खोला है इसका अनुभव भी प्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगी।
जीविका के परियोजना प्रबंधक, संचार ने कहा कि बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को बिहार की लोक कला, संस्कृति और बिहार ने किस प्रकार महिला सशक्तिकरण में कीर्तिमान स्थापित किया है इससे परिचित कराना है। बताया कि जीविका परियोजना ने बिहार की आम महिलाओं को जिस तरह उद्यमिता से आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया है यह सभी को जानने की जरूरत है। बता दें कि जी- 20 की बैठक के लिए कला संस्कृति एवं युवा विभाग को नोडल बनाया गया है। जी-20 की बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के लिए अन्य कई तरह के कार्यक्रम होंगे। जिसमें ‘बिहार में महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व जीविका दीदियों द्वारा किया जाएगा।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News