LSG vs MI live score IPL 2023 : लखनऊ सुपर जायंट्स की खराब शुरुआत, हुड्डा और प्रेरक हुए आउट

29
LSG vs MI live score IPL 2023 : लखनऊ सुपर जायंट्स की खराब शुरुआत, हुड्डा और प्रेरक हुए आउट


LSG vs MI live score IPL 2023 : लखनऊ सुपर जायंट्स की खराब शुरुआत, हुड्डा और प्रेरक हुए आउट

LSG vs MI live score : लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की टीम में एक और लखनऊ ने तीन बदलाव किए हैं। मुंबई ने टीम में चार तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों को जगह दी है। वहीं पांच बार की चैम्पियन टीम ने एक बदलाव करते हुए बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय की जगह ऑफ स्पिनर ऋतिक शोकीन को उतारा है। लखनऊ ने काइल मायर्स की जगह नवीनुल हक, आवेश खान की जगह दीपक हुड्डा और अमित मिश्रा की जगह स्वप्निल सिंह को शामिल किया है। 

दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार हैं, ऐसे में फैंस को कांटे की टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। मुंबई 14 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि इतने ही मैचों में एक अंक कम होने से लखनऊ चौथे स्थान पर है। दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ प्लेऑफ की ओर अगला कदम रखने की होगी क्योंकि अभी आठ टीमें दौड़ में बनी हुई हैं। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव जबर्दस्त फॉर्म में लौट आए हैं और पिछले दो मैचों में जीत में के सूत्रधार रहे। 

LSG vs MI IPL 2023 Match LIVE Scorecard

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Match LIVE Hindi Commentary

Lucknow Super Giants : 21/2 (3)

7:45 PM LSG vs MI Live score : लखनऊ जायट्ंस की खराब शुरुआत

लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर दो विकेट गंवाए हैं। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दीपक हुड्डा और प्रेरक मांकड़ को पवेलियन भेजा। 

7:30 PM IPL live score LSG vs MI : मुंबई ने एक और लखनऊ ने तीन बदलाव किए 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।  मुंबई ने टीम में चार तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों को जगह दी है। वहीं पांच बार की चैम्पियन टीम ने एक बदलाव करते हुए बायें हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय की जगह ऑफ स्पिनर ऋतिक शोकीन को उतारा है। लखनऊ ने काइल मायर्स की जगह नवीनुल हक, आवेश खान की जगह दीपक हुड्डा और अमित मिश्रा की जगह स्वप्निल सिंह को शामिल किया है। 

7:20 PM LSG vs MI live : इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट लिस्ट

लखनऊ: काइल मेयर्स, यश ठाकुर, कृष्णप्पा गौतम, डेनियल सैम्स, युद्धवीर सिंह चरक

मुंबई: रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल

7:10 PM LSG vs MI IPL 2023 : दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल

7:02 PM LSG vs MI Live score : मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने इस मैच में बदलाव किए हैं।

6:52 PM IPL live score LSG vs MI : कम स्कोर वाले मैच की उम्मीद

गेंदबाजी में अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बने हुए हैं जबकि युवा आकाश बढवाल ने तेज आक्रमण को मजबूत किया है। यह मैच भी कम स्कोर वाला रहने की उम्मीद है जिसमें स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने लखनऊ के लिये सर्वाधिक विकेट लिए हैं। अनुभवी अमित मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

6:43 PM LSG vs MI live : बड़ी पारी खेलना चाहेंगे रोहित

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित शर्मा ने भी लय हासिल की और अब अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम पर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। तिलक वर्मा की गैर मौजूदगी में मुंबई को निहाल वढेरा के रूप में अच्छा विकल्प मिला जो मैच दर मैच निखरते जा रहे हैं।

6:30 PM LSG vs MI IPL 2023 : टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन जानसेन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।

लखनऊ सुपरजाइंट्स: कृणाल पंड्या (कप्तान), काइल मायर्स, दीपक हुड्डा, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन , क्विंटोन डिकॉक, नवीन उल हक, आयुष बडोनी, अवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, करुण नायर और मयंक यादव।

6:21 PM LSG vs MI Live score : लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 16वां सीजन जारी है, लीग चरण में अब कुछ ही मैच खेले जाने बाकी है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच इकाना स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा। लखनऊ और मुंबई के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 



Source link