Bihar Weather: बिहार में अगले 24 घंटे भारी, 25 जिलों में लू का खतरा; देख लें लिस्ट में आपका जिला तो नहीं

32
Bihar Weather: बिहार में अगले 24 घंटे भारी, 25 जिलों में लू का खतरा; देख लें लिस्ट में आपका जिला तो नहीं

Bihar Weather: बिहार में अगले 24 घंटे भारी, 25 जिलों में लू का खतरा; देख लें लिस्ट में आपका जिला तो नहीं

ऐप पर पढ़ें

Bihar Weather: बिहार इस साल अप्रैल महीने में ही लू की चपे में आता दिख रहा है। राज्य में अगले 24 घंटे स्वास्थ्य के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं।  इस अवधि के दौरान राज्य के 25 जिलों में लू की स्थिति रह सकती है। इस दौरान घर से बाहर या धूप में निकलना भारी पड़ सकता है। बच्चों को धूप और मौसम की मार से ज्यादा खतरा है। मौसम विभाग की ओर से नागरिकों को सगज रहने और लक्षण दिखने पर बचाव करने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में हीट वेव की आशंका

जिन जिलों में लू पड़ने की आशंका जताई गई है उनमें  पटना, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया  शामिल हैं। इन सभी जिलों में हीट वेव का प्रभाव बने रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को 16 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पटना के अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यहां अधिकतम तापमान में मामूली कमी देखी गई। पटना में सुबह में आंशिक बादल छाये रहे, लेकिन हवा की तेजी के साथ वे ही भी दिन चढ़ते गायब हो गए। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि 20 अप्रैल तक मौसम आक्रामक रहेगा। उसके बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं।

12 साल का टूटा रिकार्ड

उधर मुजफ्फरपुर में अप्रैल में ही गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है। 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान पिछले 12 साल में सबसे अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम 19.7 दर्ज किया गया। इससे पहले 2022 में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.8 और 2016 में 38.5 रहा था। मौसम विभाग ने तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान के 41-42 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई है। गर्मी का आलम यह है कि सुबह 11 बजे से ही लू जैसी स्थिति बन जा रही है। शाम पांच बजे के बाद ही तेज धूप व जलन वाली गर्मी से राहत मिल रही है। दोपहर 12 से तीन बजे तक लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। रविवार को मौसम काफी तल्ख रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम है।

पिछले 12 सालों का तापमान

साल अधिकतम न्यूनतम

2023 39.5 19. 7

2022 38.8 21.0

2021 36.3 21.5

2020 34.2 18.7

2019 36.2 23.5

2018 34.9 21.5

2017 32.4 20.5

2016 38.5 24.9

2015 34.1 21.0

2014 37.5 19.9

2013 35.8 22.0

2012 32.9 18.3

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News