रिया चक्रवर्ती को वेश्या कहने के बयान से पलटीं सुशांत की बहन! पुराने ट्वीट पर दी लंबी-चौड़ी सफाई h3>
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सबकी नजरों में हैं। इधर रिया को लेकर कुछ न कुछ खबरें आती रहती हैं, दूसरी तरफ सुशांत की बहन प्रियंका सिंह कई तरह के ट्वीट करती हैं जिसे देखकर सुशांत के फैंस अपना रिएक्शन देते हैं। अब सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने सोमवार को एमटीवी रोडीज़ के लिए रिया चक्रवर्ती का प्रोमो आने के बाद ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा था। रिया का नाम लिए बिना सुशांत की बहन प्रियंका ने रिया पर कटाक्ष किया, जो टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। अब, प्रियंका ने सफाई दी है कि उनका हालिया ट्वीट किसी खास इंसान के लिए नहीं था, जैसा कि ‘मीडिया में रिपोर्ट’ किया गया था।
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) जल्द ही रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज़ सीज़न 19’ (Roadies Season 19) में दिखाई देंगी, जो सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद उनका पहला टीवी प्रोजेक्ट है। सुशांत 2020 में मौत से पहले रिया को डेट कर रहे थे। अपने रोडीज़ प्रोमो में रिया को एक भयंकर अवतार में देखा गया और उन्होंने कहा- आपको क्या लगा, मैं वापस नहीं आऊंगी? डार जाऊंगी? डरने की बारी किसी और की है। मिलते हैं ऑडिशन पर। वह एमटीवी रोडीज के आने वाले सीजन में नई गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगी।
रिया चक्रवर्ती
सुशांत की बहन ने दी सफाई
घंटों बाद, रिया का नाम लिए बिना सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने ट्वीट किया था, ‘तुम क्यों डरोगी? तुम तो वैश्या थी, हो और रहोगी! प्रश्न ये है कि तुम्हारे उपभोक्ता कौन हैं? कोई सत्ताधारी ही ये हिम्मत दे सकता है। बुधवार को प्रियंका ने फिर से अपने पहले के ट्वीट के जवाब में लिखा- बस एक सफाई: मेरा नीचे का ट्वीट किसी खास व्यक्ति के लिअ नहीं किया गया था जैसा कि मीडिया में बताया गया है, जो गलत है। यह हमारी दुनिया में चल रहे मामलों की स्थिति के खिलाफ मेरा गुस्सा था।
लोगों ने किया सपोर्ट
जहां कुछ ट्विटर यूजर्स ने प्रियंका को सपोर्ट किया, वहीं कुछ ने उन्हें कोई सपाई नहीं देने के लिए कहा। एक शख्स ने ट्वीट किया- सफाई और औचित्य देने की जरूरत नहीं है। एक ने यह भी ट्वीट किया- आपने तो सही बात बोली है। अब मिर्ची तो उन लोगो को लगेगा जो लोग सब कुछ जानते हुए खामोश हैं।
Rhea Chakraborty: ‘तुम तो वेश्या हो…’ रिया चक्रवर्ती के कमबैक पर भड़की सुशांत की बहन प्रियंका सिंह
सुशांत की मौत
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। जिसके बाद आरोप लगाया गया कि एक्टर और उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत एक-दूसरे से जुड़ी हुई थी।