दिल्ली: कीर्ति नगर इलाके में आग लगने से दम घुटकर 78 साल की महिला की मौत, बेटे पर ही शक h3>
फ्लैट के दो कमरों में इस तरह से यहां-वहां आग लगी थी, मानो किसी ने जान-बूझकर आग लगाई हो। गेट के पास ही बुजुर्ग महिला बेहोश मिलीं। जबकि छत पर सुरेंद्र पाल बेहोश मिले। दोनों को आचार्य भिक्षु हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। इनके बेटे सुरेंद्र को आरएमएल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। तफ्तीश में पुलिस ने कुछ बातों पर गौर किया जिसमें आग लगाने का शक सुरेंद्र पर ही जताया गया।
Bathinda Army Camp Firing News: सादे कपड़ों में आया हमलावर, आर्मी कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी!
पता लगा कि महेंद्र कौर के पति तीन-चार दिन पहले गिर गए थे। वह अस्पताल में भर्ती हैं। इनका एक बेटा लंदन में रहता है। उन्हीं के पास सुरेंद्र पाल भी रहते थे, लेकिन पांच-छह साल पहले लंदन से अपने माता-पिता के पास आ गए थे। सुरेंद्र यहां पेंट का बिजनेस करते हैं। इनकी शादी नहीं हुई है। फिलहाल सुरेंद्र का काम ठीक नहीं चल रहा था और वह करीब छह महीने से डिप्रेशन में चल रहे थे। घर के अंदर गैस के दोनों बर्नर जले मिले। जिस कमरे में महेंद्र बेहोश मिलीं, वह लॉक किया गया था। घर में इन दोनों के अलावा कोई नहीं था।
ऐसे में शक जताया जा रहा है कि घर में आग बेटे ने ही लगाई थी, जिसमें उनकी मां की दम घुटने से मौत हो गई। वह मामूली रूप से जली थीं। बेटे ने शायद नींद की गोलियां खाई थीं। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बेटे के पूरी तरह से बयान देने का इंतजार किया जा रहा है। वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि आग दोनों कमरों में केवल बेड पर लगी थी। इनमें मृतका के बेड और दूसरे कमरे के बेड में आग लगी थी। इनके आसपास जले हुए कुछ कपड़े और कार्ड बोर्ड पड़े थे। इसी तरह के आधे जले हुए पीस गैस स्टोव के पास और सुरेंद्र पाल के पास भी मिले।