6 गेंद में 4 विकेट, एक ही ओवर में रुक गया दिल्ली का तूफान, जेसन बेहरेनडोर्फ ने पलट दी बाजी h3>
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 172 रन का स्कोर खड़ा किया। मैच में दिल्ली को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। हालांकि दिल्ली की शुरुआत बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं रही। मुंबई के गेंदबाज लगातार अंतराल पर टीम के लिए विकेट लेते रहे। लेकिन इस बीच कप्तान डेविड वॉर्नर ने एक छोर से पारी को संभाले रखा। इस दौरान उन्हें साथ मिला टीम के उप कप्तान अक्सर पटेल का।एक तरफ वॉर्नर जहां अपना विकेट बचाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली तो अक्सर ने हवाई फायर करते हुए सिर्फ 21 गेंद में पचासा जड़ दिया लेकिन दिल्ली का यह तूफान अपने अंजाम तक पहुंचा इससे पहले 19वें ओवर में मुंबई के जेसन बेहरेनडोर्फ ने उसे रोक दिया।
दरअसल पारी का 19वां ओवर करने आए बेहरेनडोर्फ ने अपना सबसे पहला शिकार अक्सर पटेल को बनाया। अक्सर अपना गियर शिफ्ट करने ही वाले थे कि वह अरशद खान के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक पोरेल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। अगली गेंद पर पोरेल ने एक रन लेकर स्ट्राइक वॉर्नर को दे दिया।
वॉर्नर आखिरी के ओवर में टीम के लिए तेजी से रन जुटाने के प्रयास में थे लेकिन वह भी इसी ओवर में रिले मैड्रीथ के हाथों कैच आउट हो गए। अब क्रीज पर आए कुलदीप यादव लेकिन पहली गेंद का सामना करते ही रन आउट हो गए। इस तरह बेहरेनडोर्फ पहली चार गेंद पर मुंबई को तीन सफलता दिला दी।
वहीं ओवर के आखिरी गेंद पर उन्होंने अभिषेक पोरेल को भी कैच आउट करा दिया। इस तरह बेहरेनडोर्फ ने दिल्ली की रफ्तार उस समय ब्रेक लगाया जहां से मुंबई के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती थी।
वॉर्नर की धीमी बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार चौथे मैच में भी रन बनाने के लिए संघर्ष करती रही। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एक फिर निराश किया। वहीं कप्तान वॉर्नर का स्ट्राइक रेट एक बार से आलोचनात्मक रहा। मैच में उन्होंने उन्होंने टीम के लिए जरूर 51 रनों की पारी खेली लेकिन इस दौरान उन्होंने 47 गेंदों की खपत कर डाली। वहीं अपनी इस पारी में वह एक भी छक्का नहीं लगा पाए।
इस सीजन का यह चौथा मैच है जिसमें डेविड वॉर्नर ने एक भी छक्का नहीं लगाया है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए वॉर्नर की धीमी बल्लेबाजी एक बड़ी मुसीबत बनती जा रही है।