Bihar Top 10 News: मनीष कश्यप की याचिका SC में सुनवाई, सीएम नीतीश का जनता दरबार राज्य भर के अस्पतालों में कोरोना मॉक ड्रिल

27
Bihar Top 10 News: मनीष कश्यप की याचिका SC में सुनवाई,  सीएम नीतीश का जनता दरबार राज्य भर के अस्पतालों में कोरोना मॉक ड्रिल

Bihar Top 10 News: मनीष कश्यप की याचिका SC में सुनवाई, सीएम नीतीश का जनता दरबार राज्य भर के अस्पतालों में कोरोना मॉक ड्रिल


Bihar Top 10 News Today: फेक वीडियो मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर मनीष कश्यप पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। मनीष ने उसके खिलाफ बिहार और तमिलनाडु में चल रहे सभी केस को क्लब कर एक जगह चलाने और जमानत देने की गुहार लगाई  है।  कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य भर में तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल किया जा रहा है। समाधान यात्रा को लेकर स्थगित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार आज से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार सरकार के कैबिनेट की बैठक है। भोजपुर में ममेरे भाई ने फुफेरे भाई को खाने-पीने के विवाद में गोली मार दी। जहानाबाद में बीती रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। केंद्र सरकार से 500 किलोमीटर नेशनल हाइवे को फोरलेन बनाने के लिए बिहार को 20 हज़ार करोड़ की सौगात मिली है। हीटवेव को देखते हुए सभी जिलों में आपदा राहत टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सोमवार 10 अप्रैल 2023 को बिहार की 10 बड़ी खबरें यहां पढ़ें-

मनीष कश्यप को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? याचिका पर सुनवाई आज,  सभी केस को क्लब करने की लगाई है गुहार

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई होनी है। तमिलनाडु में बिहारियों के साथ कथित मारपीट और हिंसा मामले में फेक वीडियो बनाने और प्रसारित करने के आरोप में मनीष तमिलनाडु जेल में बंद है। मनीष कश्यप के खिलाफ एनएसए(रासुका) यानी नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। मनीष  पर देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। अब पूरी खबर पढ़ें।

कोरोना से जंगः मॉक ड्रिल से सभी सरकारी अस्पतालों का टेस्ट आज, कितने तैयार हैं हम?

देश भर में कोरोना फिर तेजी से पांव पसार रहा है। बिहार में भी राजधानी पटना समेत सभी जिलों में नए नए मरीज सामने आ रहे हैं। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। एक कोरोना पीड़ित मरीज की मौत की रिपोर्ट भी हो चुकी है। इन हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा कोरोना से जंग के लिए कमर कस रहा है। राज्य के सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि महामारी से निपटने के लिए हम कितने तैयार हैं।  अब पूरी खबर पढ़ें।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद का नीतीश पर निशाना, बिहार के विकास को बताया केंद्र की उपलब्धि, कहा- महागठबंधन के पास नहीं कोई मुद्दा

मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद ने सीएम नीतीश और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। रविवार को बैरिया के आदर्श गांव में मछुआरा संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि बिहार में जो भी काम हो रहा है, उसकी 72 फीसदी राशि केंद्र सरकार दे रही है। अब पूरी खबर पढ़ें।


अप्रैल में पछुआ बरपा रहा कहर,  20-30 किमी प्रति घंटा के झोंके चलेंगे; 24 घंटों में 2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

राजधानी समेत पूरे बिहार में पछुआ हवा का प्रकोप लगातार जारी है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में सूबे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा छूने को बेकरार है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के 25 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर में प्रचंड धूप के बीच पछुआ लू में तब्दील होने की तैयारी में है। विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक-दो डिग्री ऊपर जाने लगा है। अब पूरी खबर पढ़ें।

मंदिर में चोरी की ऐसी सजाः  भगवान ने चोरों को पकड़वाया! अब कोर्ट से होगा न्याय

बिहार के मनेर में मंदिर में चोरी करने के दो आरोपी युवकों को समाज ने अनोखी सजा दी। लोगों का यह भी कहना है कि खुद भगवान ने ही दोनों युवकों को पकड़वा दिया। ग्रामीणों ने सामाजिक सजा देकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। मनेर के रामपुर दियारा स्थित सूर्य मंदिर में चोरी की वारदात को इन युवकों ने अंजाम दिया। अब पूरी खबर पढ़ें।

आंबेडकर 2024-2025 के जंग में कितना काम आएंगे? जयंती पर JDU-BJP में होड़; कहीं दीपोत्सव तो कहीं…

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को जदयू बड़ा समारोह करेगा। पार्टी कार्यालय के कर्पूरी ठाकुर सभागार में जयंती समारोह के उद्घाटनकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। जबकि बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ललन शामिल होंगे। इससे पहले बीजेपी की ओर से पूरे सप्ताह भर का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। पार्टी डॉ आंबेडकर जयंती पर सामाजिक न्याय सप्ताह मना रही है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य भर में पार्टी के कार्यक्रम चल रहे हैं। अब पूरी खबर पढ़ें।

बिहार को केंद्र की सौगात, 500 किलोमीटर NH बनेंगे फोरलेन; 20 हजार करोड़ से पुल और सड़कों का निर्माण

बिहार में 500 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन बनेंगे। इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने केंद्र सरकार को भेजे जाने वाली वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना में इसे शामिल किया है। कुल करीब 20 हजार करोड़ रुपए की कार्ययोजनाएं इस साल केंद्रीय सड़क, परिहवन एवं राजमार्ग मंत्रालय को जल्द भेजी जाएंगी।  विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग जिलों के 500 किलोमीटर लंबी सड़कों को फोरलेन में विकसित किये जाने की योजना है। केंद्र सरकार से सहमति मिलने के बाद इन सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की डीपीआर तैयार की जाएगी। अब पूरी खबर पढ़ें।

लोक गायक शिवेश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, हाथ में हथियार लिए वीडियो वायरल;  केस दर्ज

बिहार के लोकगायक शिवेश मिश्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिवेश मिश्रा हाथों में हथियार लिए डांसर के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो बेगूसराय जिले में एक डांस कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए बेगूसराय एसपी ने जांच के आदेश दे दिये हैं। दिये। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। अब पूरी खबर पढ़ें।

क्या खेला होगा? पहले तो 40 सीट पर तैयारी, अब RJD की इफ्तार पार्टी में पहुंचे चिराग पासवान

आरजेडी की इफ्तार पार्टी में लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की मौजूदगी ने बिहार की सियासत में अटकलों का बाजार एक बार फिर तेज कर दिया है। रविवार को आरजेडी की ओर से आयोजित दावत-ए-इफ्तार में एक ओर जहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर चिराग पासवान भी पहुंचे। चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हालांकि इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी मिलता हूं, पैर छूता हूं। विरोध नीतियों का करता हूं, व्यक्ति विशेष से कोई लेना-देना नहीं है। अब पूरी खबर पढ़ें।

अरे यार, चिराग पासवान की बात मत करो; भतीजे का नाम सुनते ही भड़क उठे पशुपति पारस

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय पशुपति कुमार पारस रविवार को अपने भतीजे चिराग पासवान का नाम सुनते ही भड़क उठे। उन्होंने कहा कि अरे यार, चिराग पासवान की बात मत करो। हमारी बात करो, एनडीए की बात करो। दरअसल, आरजेडी की ओर से दी गई इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान के शामिल होने को लेकर जब पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री से पूछा तो वो हत्थे से उखड़ गए। अब पूरी खबर पढ़ें।

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News