Eknath Shinde in Ayodhya: मंत्रियों-विधायकों की फौज लेकर अयोध्या क्यों आ रहे एकनाथ शिंदे? राम की नगरी से क्या संदेश

19
Eknath Shinde in Ayodhya: मंत्रियों-विधायकों की फौज लेकर अयोध्या क्यों आ रहे एकनाथ शिंदे? राम की नगरी से क्या संदेश

Eknath Shinde in Ayodhya: मंत्रियों-विधायकों की फौज लेकर अयोध्या क्यों आ रहे एकनाथ शिंदे? राम की नगरी से क्या संदेश


मुंबई\लखनऊ: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) दो दिवसीय यूपी दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे। रविवार सुबह वह अपनी पूरी कैबिनेट के साथ दिनभर भगवान राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में रहेंगे। पहले वह रामलला के दर्शन और आरती करेंगे। इसके बाद राम मंदिर के निर्माण (Ram Mandir Construction) कार्य का भी जायजा लेंगे। शिंदे के साथ शिवसेना के नेता, सांसद और विधायक और सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता भी हैं। दरअसल जून, 2022 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभालने और चुनाव आयोग की ओर से श‍िंदे की अगुवाई वाले धड़े को शिवसेना के तौर पर मान्यता देने और उसे ‘तीर और कमान’ चुनाव न‍िशान म‍िलने के बाद अयोध्या का यह पहला दौरा होगा।

मुंबई एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री एकनाथ श‍िंदे ने कहा कि वह अपने अयोध्या दौरे की आलोचना का अपने काम के जरिए जवाब देंगे। उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा क‍ि यह अच्छी बात है कि हमारे काम के कारण जो लोग कभी अपने घरों से बाहर नहीं निकले, वे लोगों से मिलने जा रहे हैं। शिंदे ने कहा क‍ि अयोध्या हमारे लिए आस्था का विषय है। मैं राम मंदिर के निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। उधर, श‍िंदे के अलावा शिवसेना के कार्यकर्ताओं को अयोध्या लेकर एक स्‍पेशल ट्रेन ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच शुक्रवार शाम को ठाणे रेलवे स्टेशन से रवाना हुई है।

महाराष्ट्र CM Eknath Shinde शिवसेना सांसदों और विधायकों के साथ Ayodhya के लिए हुए रवाना

अयोध्या में धनुष बाण की पूजा करेंगे शिंदे
एकनाथ श‍िंदे के कार्यक्रम में अयोध्‍या में सरयू नदी क‍िनारे पर ‘धनुष बाण’ के पूजन का नया कार्यक्रम जोड़ा जा रहा है। ‘धनुष बाण’ शिंदे की शिवसेना पार्टी का चुनाव निशान है और चुनाव आयोग ने इस पर उद्धव के दावे को खारिज करते हुए उन्हें यह दिया था। अब इसी सांकेतिक निशान को लेकर पूरे महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल करने की योजना बनाई जा रही है। अयोध्या से पूजन करके लाया गया ‘धनुष बाण’ पूरे महाराष्‍ट्र में घुमाने की रणनीति तैयार की जा रही है।

हिंदुत्व का चेहरा बनने की कवायद
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अयोध्या यात्रा आध्यात्मिक और धार्मिक तीर्थयात्रा भर नहीं है। इसमें हिंदुत्व की राजनीति में राष्ट्रीय स्तर पर एक नया चेहरा जोड़ने और राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कमजोर करने की रणनीति भी काम करती नजर आ रही है। रविवार को दिनभर की श‍िंदे की अयोध्या यात्रा की बारीकी से प्लानिंग की जा रही है। यह तय हुआ है कि बीजेपी अपने आप को इस यात्रा से दूर रखेगी, पर राज्य की सरकार में अपने पार्टनर को बाहर से सहायता देगी।

सीएम बनने के बाद पहली बार अयोध्या जाएंगे एकनाथ शिंदे, 3000 शिवसैनिक हुए रवाना

तीसरी अयोध्या यात्रा पर एकनाथ श‍िंदे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की यह तीसरी अयोध्या यात्रा होगी। वे शिवसेना नेता के तौर पर 25 नवंबर 2018 को अयोध्या गए थे। इसके बाद वे पिछले साल मार्च में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की यात्रा के इंतजाम की जिम्मेदारी उन पर थी। इस यात्रा के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने पार्टी से बगावत कर सरकार गिरा दी थी।

शिंदे का अयोध्या दौरा
रात 7.45 : लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे
VVIP गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम
सुबह 10 बजे : फिर लखनऊ एयरपोर्ट पर होंगे
11 बजे : हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचेंगे
12 बजे : राम लला की महाआरती, मंदिर यात्रा
2.30 बजे : संतों से मुलाकात और प्रेस वार्ता
शाम 6 बजे : सरयू नदी की महाआरती करेंगे
7.05 : अयोध्या से लखनऊ के लिए रवानगी

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News