MP Top 10 News: नेपानगर में जेल से भागे आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, विजयवर्गीय के शूर्पणखा वाले बयान पर जारी है विवाद

26
MP Top 10 News: नेपानगर में जेल से भागे आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, विजयवर्गीय के शूर्पणखा वाले बयान पर जारी है विवाद

MP Top 10 News: नेपानगर में जेल से भागे आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, विजयवर्गीय के शूर्पणखा वाले बयान पर जारी है विवाद


Madhya Pradesh News Today: नेपानगर थाने में हमला कर तीन अतिक्रमणकारियों को बगाने के मामले में पुलिस और प्रशासन एक्शन में आ गया है। शनिवार को प्रशासन ने थाने से भागे एक आरोपी के तीन घरों को बुलडोजर से ढहा दिया। शुक्रवार की रात को आरोपियों ने थाने पर हमला किया था और तीन साथियों को भगा ले गए थे। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इस मामले को लेकर नेपानगर व्यापारी संघ आक्रोश में है। शहर के व्यापारी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

नेपानगर: थाने से भागने वाले आरोपी का घर ढहाया गया

बुरहानपुर जिले का नेपानगर व्यापारिक संघ इन दिनों आक्रोशित है। दअरसल, गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे 60 की संख्या में अपराधियों ने स्थानीय थाने पर हमला बोल दिया था। इन लोगों ने पुलिस वालों के साथ मारपीट की और थाने में कैद अपने 3 साथियों को भगा ले गए थे। इस घटना से व्यापारी संघ नाराज है। उनका कहना है कि जब पुलिस वाले ही अपराधियों के सामने सरेंडर हैं तो आम लोगों का क्या होगा। व्यापारियों की नाराजगी को देखते हुए प्रशासन ऐक्शन में आया और थाने से भागने वाले आरोपी हेमा मेघवाल के सीवल गांव में बने 3 बड़े मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

फेशनेबल ड्रेस पहनने वाली लड़कियों को विजयवर्गीय ने कहा शूर्पणखा

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय लड़कियों की ड्रेस पर कॉमेंट कर विवादों में फंस गए हैं। हनुमान जयंती पर एक कार्यक्रम में पहुंचे विजयवर्गीय ने लड़कियों को शूर्पणखा कहकर संबोधित किया। सोशल मीडिया पर विजयवर्गीय को लोग खूब लताड़ लगा रहे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। आजकल की लड़कियां ऐसे कपड़े पहनती हैं कि वह देवी के बजाय शूर्पणखा दिखती हैं। विजयवर्गीय ने महिलाओं में नशाखोरी के बढ़ते ट्रेंड का भी जिक्र किया।

मिशनरी स्कूल की लैब में मिला मानव भ्रूण

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना के मिशनरी स्कूल निर्मल ज्योति कॉन्वेंट में मानव भ्रूण मिला है। खबर मिलने पर बाल आयोग की टीम यहां पहुंची है। टीम ने प्रयोगशाला से भ्रूण बरामद किया है। इस घटना से हर कोई हैरान है। इस स्कूल के छात्र-छात्राओं के परिजन भी काफी परेशान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर स्कूल में इस तरह के मामले सामने आएंगे तो भला वह अपने बच्चों को यहां कैसे भेजेंगे।

सिंधिया ने राहुल को समझाया माफी का महत्व

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अटैकिंग मोड में आ गए हैं। सिंधिया ने राजनीतिक हमला करने की शुरुआत कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से की है। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के कोर्ट में माफी नहीं मांगने पर सिंधिया ने बिना नाम लिए कहा कि ये कांग्रेसी कब समझेंगे कि माफी मांगना दुनिया की सबसे बड़ी बात होती है। ये कांग्रेसी खुद को फलाना समझते हैं। इसके बाद सिंधिया ने कमलनाथ का नाम लिए बगैर कहा कि मध्य प्रदेश में 15 महीनों तक चली कांग्रेस की सरकार में भोपाल का वल्लभ भवन भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया था। सिंधिया कांग्रेस की ओर से खुद को गद्दार कहे जाने से नाराज दिखे।

भाई-बहन को प्रेमी-प्रेमिका समझकर पीटा

खंडवा जिले में भाई-बहन को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा गया है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने एक युवक और युवती को एक साथ देख लिया। दोनों को लोगों ने प्रेमी-प्रमिका मानकर पकड़ लिया। इसके बाद रोड किनारे पेड़ से बांधकर कोड़े से पिटाई शुरू कर दी। युवक-युवती बार-बार कहते रहे कि दोनों भाई बहन हैं, लेकिन लोगों ने एक ना सुनी ओर पिटाई करते रहे। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

धीरेंद्र शास्त्री के भाई का एक और वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के छतरपुर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में शालिग्राम गर्ग लोगों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं। वह लोगों से कह रहे हैं कि भव्य तरीके से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाना चाहिए। साथ ही सनातनी और कट्टर हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए। वह आगे कह रहे हैं कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी हिंदुओं को एक होना होगा।

बिजली के खंभे से टकराई बस, 10 यात्री घायल

छिंदवाड़ा में बस पलट गई है। यह हादसा सिवनी रोड के रामगढ़ी घाट परासिया के पास हुआ है। शुरुआती सूचना में पता चला है कि इस हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सरकारी एंबुलेंस सेवा 108 के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि बस मुख्य सड़क से उतरकर कच्चे रास्ते पर आ गई थी। तभी संतुलन बिगड़ने के चलते एक बिजली से खंभे से टकरा गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। बस जबलपुर से छिंदवाड़ा की तरफ आ रही थी।

कुत्ते के काटने के झूठे मामले ने महिला का करियर किया तबाह, सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया

तीस वर्षीय अपूर्वा पाठक पर कुत्ते के काटने का झूठा मामला थोपा गया, जिससे न्यायपालिका में करियर बनाने का उनका सपना खतरे में पड़ गया। सिविल जज के रूप में चुने जाने के बावजूद, उनका नाम मेरिट लिस्ट से हटा दिया गया। हालांकि उन्हें केस से बरी कर दिया गया। अब सुप्रीम कोर्ट से पाठक को कुछ राहत मिली है, जिसने इस हफ्ते की शुरुआत में उनकी याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया। पाठक की याचिका में तर्क दिया गया है कि पिछले आपराधिक मामले के आधार पर उन्हें नियुक्ति से वंचित करना, जिसमें वह बरी हुई हैं। संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत निर्धारित मौलिक अधिकार का उल्लंघन है, उनके साथ समान व्यवहार नहीं किया गया है।

भाजपा का आधी आबादी पर पूरा जोर

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरा जोर धीरे-धीरे आधी आबादी को लुभाने में लगा रही है। यही कारण है कि सत्ता और संगठन दोनों ही आधी आबादी को खुश करो अभियान में जुटे नजर आते हैं। सरकार जहां सौगातें दे रही है तो वहीं संगठन उनकी महत्वपूर्ण काम में हिस्सेदारी बढ़ाने में जुटा हुआ है। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और भाजपा को इस बात का अहसास है कि किसी तरह की कमी उसके नुकसान का कारण बन सकती है। लिहाजा पार्टी और सरकार हर मोर्चे पर सक्रिय है। इसके चलते सरकार और संगठन का सबसे ज्यादा जोर आधी आबादी पर है। राज्य में पात्र महिलाओं को एक हजार रुपये माह की आर्थिक मदद देने के मकसद से लाडली बहना योजना को अमल में लाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना और अब मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बेटियों और बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है। वहीं सत्ता में भी उनकी हिस्सेदारी बढ़ाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में बेटियों को 50 प्रतिशत और पुलिस की भर्ती में 30 प्रतिशत स्थान आरक्षित किए गए हैं। शिक्षकों की भर्ती में आधे स्थान बेटियों के लिए रखे गए हैं। रजिस्ट्री में पुरुषों को जहां तीन प्रतिशत स्टाम्प शुल्क लगता है, वहीं महिलाओं को एक प्रतिशत स्टाम्प शुल्क की सुविधा दी गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवासीय भूमि योजना में संपत्ति के मालिक पति और पत्नी दोंनों होते हैं। महिलाओं के लिए अलग से इंडस्ट्रियल स्टेट बनाया जा रहा है। एक तरफ जहां सरकार महिलाओं के लिए योजनाओं को अमली जामा पहना रही है, वहीं संगठन भी महिलाओं को महत्व दे रहा है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि चुनी गई हैं, जो हमारी ताकत हैं। सभी 64100 बूथों पर 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ महिला कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।

इंदौर के मंदिर में हुए भीषण हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं की आंखों से दुनिया देख रहे पांच लोग

इंदौर के एक मंदिर में हुए भीषण हादसे में मृत 36 श्रद्धालुओं में से आठ के नेत्रदान के बाद सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण से पांच जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी का अंधियारा मिट गया है। शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एमवायएच की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता वालिया ने बताया कि मंदिर हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के नेत्रदान से हमारे नेत्र बैंक को छह कॉर्निया मिले। इनसे हमने पांच जरूरतमंद मरीजों का नेत्र प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया। जल्द ही एक और मरीज का नेत्र प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया जाएगा।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News