सुंदर कांति जोशी अवॉर्ड : सुमन, सिद्धि और पर्ल बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर | sunder kanti joshi award | Patrika News

36
सुंदर कांति जोशी अवॉर्ड : सुमन, सिद्धि और पर्ल बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर | sunder kanti joshi award | Patrika News

सुंदर कांति जोशी अवॉर्ड : सुमन, सिद्धि और पर्ल बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर | sunder kanti joshi award | News 4 Social


जयपुरPublished: Apr 05, 2023 06:09:44 pm

राजस्थान रणजी टीम की आलराउंडर सुमन मीणा और जूनियर क्रिकेटर सिद्धि शर्मा को एक समारोह में क्रमश: सीनियर और जूनियर वर्ग में सुन्दर कांति जोशी पुरस्कार से नवाजा गया।

सुंदर कांति जोशी अवॉर्ड : सुमन, सिद्धि और पर्ल बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर

सुंदर कांति जोशी अवॉर्ड : सुमन, सिद्धि और पर्ल बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर

जयपुर। राजस्थान रणजी टीम की आलराउंडर सुमन मीणा और जूनियर क्रिकेटर सिद्धि शर्मा को एक समारोह में क्रमश: सीनियर और जूनियर वर्ग में सुन्दर कांति जोशी पुरस्कार से नवाजा गया। पहली बार सब जूनियर वर्ग में शुरू किया गया पुरस्कार उदीयमान खिलाड़ी पर्ल बाणावत को प्रदान किया गया। पीएचईडी मंत्री डा. महेश जोशी, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह राठौड़, आरसीए के पूर्व सचिव सुभाष जोशी और अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी सुरभि मिश्रा ने स्व. सुन्दर कांति जोशी के जन्म दिन के मौके पर प्रदेश की प्रतिभावान खिलाडिय़ों को ये पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी, जयपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े अरुण गर्ग और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भवानी सामोता के पिता के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. महेश जोशी ने उदीयमान खिलाडिय़ों को कहा कि वे प्रतिस्पर्धा दूसरों के बजाय अपने आप से रखें क्योंकि अपने आप से प्रतिस्पर्धा का कोई अंत नहीं है। जोशी ने कहा कि किसी पुरस्कार की चाहत न रखते हुए खेल को खेल की भावना से खेलें, लक्ष्य स्वत: ही हासिल हो जाएंगे।
ये रही परफोर्मेंस
सीनियर वर्ग में पुरस्कार प्राप्त सुमन मीणा ने इस वर्ष बीसीसीआई के टूर्नामेंटों में कुल 250 रन बनाए और 26 विकेट हासिल किए, वहीं जूनियर वर्ग में सिद्धि शर्मा ने बोर्ड के अंडर-19 वनडे और टी-20 टूर्नामेंट में कुल 102 रन बनाए और 19 विकेट लिए। सब जूनियर वर्ग में पर्ल बाणावत ने 13 विकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पुरस्कार हासिल किया। कार्यक्रम में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के बीसीसीआई पैनल के स्कोरर ओपी शर्मा को क्रिकेट में उनकी सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
ये हुए शामिल
कार्यक्रम में पूर्व रणजी क्रिकेटर डा. हेमेन्द्र सुराणा, डा. बीआर सोनी, विनोद माथुर, देवराज सिंह, पाली जिला संघ के सचिव धर्मवीर जयपुर जिला संघ के मोहम्मद इकबाल मोहम्मद असलम राजस्थान महिला क्रिकेट टीम समिति की सदस्य गण सुखविन्दर सिंह, देवेंद्र पाल सिंह योगेश माथुर समेत कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेट शामिल थे। इससे पूर्व राधा निवास क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष और पूर्व रणजी क्रिकेटर विपिन जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। क्लब के सचिव और पूर्व रणजी क्रिकेटर शरद जोशी ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी वहीं कोषाध्यक्ष अशोक जोशी और क्लब के सदस्य कैलाश जोशी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News