न मैं राजा न महाराजा, न मैं चायवाला, न मैं मामा, मैं सामान्य आदमी हूं | I am not a king, not a chaiwala, not an uncle, I am a common man | Patrika News

18
न मैं राजा न महाराजा, न मैं चायवाला, न मैं मामा, मैं सामान्य आदमी हूं | I am not a king, not a chaiwala, not an uncle, I am a common man | Patrika News

न मैं राजा न महाराजा, न मैं चायवाला, न मैं मामा, मैं सामान्य आदमी हूं | I am not a king, not a chaiwala, not an uncle, I am a common man | Patrika News


इंदौरPublished: Apr 04, 2023 10:59:21 pm

– इंदौर में बोले कमलनाथ, उठाया सवाल भगवा पर क्या भाजपा का है एकाधिकार
– विधायकों की कीमत के बयान को लेकर बोले मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया

इंदौर में चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ

इंदौर में चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ

इंदौर. साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस चुनावी मोड में आ गई है। इंदौर में चुनावी तैयारियों के बीच मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर बात करते हुए कहा कि न तो मैं राजा हूं, न महाराजा, न मैं चायवाला, न मैं मामा हूं, न ही किसान का बेटा। मैं एक सामान्य आदमी हूं। और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आम आदमी बनकर ही चुनाव लड़ेगा। भाजपा ने विकास यात्रा निकाली थी। 160 विधानसभा क्षेत्रों में उसका विरोध हुआ है। इससे ही प्रदेश की स्थिति साफ कर दी है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाथ एक दिन के इंदौर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी मुलाकात की। इस दौरान नाथ राÓय सरकार को लेकर काफी सख्त नजर आए। उन्होंने इंदौर में हुए बावडी हादसे को इंदौर के माथे का कलंक बताया है। उनका कहना था कि इंदौर को स्मार्ट सिटी कहते हैं लेकिन इसमें बाढ़, आग, भूंकप जैसी आपदा की स्थिति में लोगों को बचाने के लिए संसाधन ही नहीं है। राहत काम में शासन और प्रशासन ने घंटों का समय लगा दिया। जिसमें जिसमें बेकसूर लोगों की जान चली गई। वहीं उन्होंने Óयोतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस मजबूत हुई है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में नतीजों ने कांग्रेस की स्थिति को साफ कर दिया है, ग्वालियर नगर निगम में कांग्रेस का महापौर जीता है।
बिकने का बयान गलत तरीके से पेश किया
भोपाल में दिए विधायकों के बिकने वाले बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर में साफ कहा कि उन्होंने इस बात को नहीं कहा था। उन्होंने केवल इतना कहा था कि विधायक संपंर्क में हैं, और उनसे मिलते रहते हैं हम केवल जमीनी लोगों को ही जोड़ रहे हैं। मैंने जो कुछ कहा था उसके वीडियो मौजूद हैं। लेकिन उसे गलत तरीके से पेश कर दिया गया।
भगवा पर क्या भाजपा का ठेका
कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय को भगवा से सजाने को लेकर नाथ ने साफ कहा कि भगवा पर क्या भाजपा का ठेका लिया है। भगवा केवल भाजपा ही इस्तेमाल कर सकती है। हमारे यहां पंडित पुजारी प्रकोष्ठ बरसों से है। मैंने छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनवाया है। लेकिन किसी के भरोसे रहकर नहीं। ये अपनी-अपनी आस्था का विषय है। हम धर्म और आस्था की राजनीति नहीं करते हैं।
ये भी बोले कमलनाथ
– इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट की पूरी प्लानिंग इसकी फंडिंग कैसे होगी, केंद्र से क्या एग्रिमेंट होगा, वो सब मैंने करने के बाद ही उसका भूमिपूजन किया था। लेकिन शिवराज इसे लेट करवा रहे हैं।
– दिग्विजयसिंह 10 साल मुख्यमंत्री रहें वे प्रदेश अध्यक्ष रहें हैं। उन्हें कार्यकर्ता पहचानते हैं। वे कार्यकर्ताओं से मिलते हैं और मुझे फीडबैक देते हैं। अब तो कई जगह से उन्हें भेजने की मांग आ रही है।
– तीन पी पैसा, पुलिस, प्रशासन से सरकार चल रही है। इनका सरकार खुलकर दुरूपयोग कर रही है।
– निगम चुनावों में तीन पी का उपयोग करने के बाद में भी जनता ने जवाब दिया है।
– सरकार के पास चुनाव में जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए मतदाता सूची में गड़बड़ी कर उसके भरोसे हैं, लेकिन हमें मप्र की जनता पर भरोसा है।
– ओलावृष्टि के दौरान किसानों को तुरंत मदद की जरूरत थी। लेकिन पूरी प्रक्रिया सरकारी मशीनरी में उलझा दी गई। सरकार ने किसानों की मदद नहीं की।
– सरकार का खजाना खाली है, सरकार लगातार लोन ले रही है। ये पैसा जा कहां रहा है किसी को नहीं बता रहे। ये न किसानों का कर्जा माफ कर रहे हैं, न कोई नया काम कर रहे हैं। मैंने भी बगैर लोन लिए ही 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News