करोल बाग और केशवपुरम बनेंगे नए फूड अड्डे, इस साल यहां खुलेंगे सबसे ज्यादा रेस्टोरेंट

12
करोल बाग और केशवपुरम बनेंगे नए फूड अड्डे, इस साल यहां खुलेंगे सबसे ज्यादा रेस्टोरेंट

करोल बाग और केशवपुरम बनेंगे नए फूड अड्डे, इस साल यहां खुलेंगे सबसे ज्यादा रेस्टोरेंट

नई दिल्लीः दिल्ली में रेस्टोरेंट, ढाबे या होटल खोलने के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया आसान बनाने के बाद हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्रीज में भारी उछाल आया है। एक साल के दौरान करीब 5100 से अधिक लोगों को ऑनलाइन लाइसेंस जारी किए गए हैं। 4226 लोगों के लाइसेंस रिन्यू किए गए हैं। कुल मिलाकर अब दिल्ली में करीब 9337 लोगों को लाइसेंस जारी किया गया है, जिससे एमसीडी को 15,30,16,168 रुपये का रेवेन्यू प्राप्त हुआ है। रेस्टोरेंट खोलने के लिए सबसे अधिक ऑनलाइन लाइसेंस करोल बाग और केशवपुरम जोन में लोगों ने लिया। सबसे कम आवेदन वेस्ट दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से आए।

सबसे अधिक करोल बाग में लाइसेंस के लिए आवेदन

ऑनलाइन लाइसेंसिंग प्रक्रिया आसान बनाने के बाद दिल्ली में रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल या अन्य हेल्थ ट्रेड खोलने के लिए एमसीडी में ढेरों लोगों ने आवेदन किया था। वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल, 2022 से 31 मार्च,2023 तक) के दौरान एमसीडी ने रेस्टोरेंट खोलने या पहले से खुले रेस्टोरेंट के लाइसेंस रिन्यू कराने वालों को कुल 9337 लाइसेंस जारी किए। इनमें ऑनलाइन 5153 लाइसेंस जारी किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वालों में ज्यादातर लोगों ने फ्रेश लाइसेंस ही लिया है। करीब 4226 लाइसेंस रिन्यूवल किए गए हैं। करोल बाग में सबसे अधिक 1526 ऑनलाइन लाइसेंस जारी किए गए हैं। वेस्ट जोन में सबसे कम 76 लोगों ने ही फ्रेश लाइसेंस लिया है। सेंट्रल जोन में भी रेस्टोरेंट, ढाबे या अन्य हेल्थ ट्रेड खोलने में लोगों ने कम ही दिलचस्पी दिखाई है।

काम की खबर: अब तक नहीं मिला DL, परेशान मत हों… चालान से बचने का तरीका आया सामने, अधिकारी ने दिए टिप्स

नई लाइसेंसिंग प्रक्रिया के चलते एमसीडी का रेवेन्यू 5 गुना बढ़ा

हेल्थ ट्रेड लाइसेंसिंग प्रक्रिया आसान बनाने के बाद दिल्ली में न सिर्फ रेस्टोरेंट और हेल्थ ट्रेड में इजाफा हुआ है, बल्कि इससे एमसीडी रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले हेल्थ ट्रेड लाइसेंस से एमसीडी को मुश्किल से एक साल के दौरान 2.5 से 3 करोड़ रुपये ही मिलते थे। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान एमसीडी को करीब 5 गुना से अधिक रेवेन्यू मिला है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान हेल्थ ट्रेड में एमसीडी का रेवेन्यू 15,30,16,168 रुपये है।

जोन वाइज ऑनलाइन लाइसेंस की रिपोर्ट

जोन रिन्यू ऑनलाइन लाइसेंस
सेंट्रल 475 103
नजफगढ़ 456 117
साउथ 636 291
वेस्ट 373 76
पहाड़गंज 276 573
सिविल लाइंस 72 273
केशवपुरम 227 776
नरेला 59 157
रोहिणी 139 356
शाहदरा(नॉर्थ) 167 159
शाहदरा (साकुलउथ) 760 746
4226 5153

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News