आरिफ का दोस्त सारस कानपुर चिड़ियाघर में 15 दिन रहेगा क्वारंटाइन, मदद करने वाले पर ही केस दर्ज

73
आरिफ का दोस्त सारस कानपुर चिड़ियाघर में 15 दिन रहेगा क्वारंटाइन, मदद करने वाले पर ही केस दर्ज

आरिफ का दोस्त सारस कानपुर चिड़ियाघर में 15 दिन रहेगा क्वारंटाइन, मदद करने वाले पर ही केस दर्ज


आरिफ और सारस की दोस्ती के चर्चे सोशल मीडिया पर वायरल है। आरिफ का दोस्त सारस कानपुर जू पहुंच गया है। जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। सारस को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वहीं सारस की जान बचाने वाले आरिफ पर वन विभाग ने केस दर्ज किया है।

 

आरिफ के सारस को कानपुर चिड़ियाघर में रखा गया
सुमित शर्मा, कानपुरः यूपी के आरिफ का दोस्त सारस शनिवार को कानपुर चिड़ियाघर पहुंच गया है। अपने दोस्त आरिफ से जुदा होने के बाद सारस ने खाना-पानी छोड़ दिया था। इससे पहले वन विभाग ने सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में रखा था। लेकिन पक्षी विहार से उड़कर रायबरेली के बिसय्या गंगादीन का पुरवा गांव पहुंच गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे अपने कब्जे में लिया था। कानपुर चिड़ियाघर में उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया है। इसके साथ ही उसे 15 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा गया है।सारस के साथ दोस्ती करके आफिर की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दरअसल वन विभाग ने आरिफ के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। आरिफ को नोटिस जारी करके दो अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जामो ब्लॉक के मंडखा निवासरी आरिफ की सारस से दोस्ती 2022 में हुई थी। आरिफ जहां भी जाते थे, सारस उनके साथ जाता था। जिसे लेकर आरिफ चर्चा में आ गए थे। बीते 5 मार्च को अखिलेश यादव आरिफ के घर पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।

अखिलेश यादव ने किया था ट्वीट

आरिफ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें आरिफ बाइक चला रहा था, और पीछे सारस उड़ रहा था। उस वक्त वन विभाग ने सारस को जंगल में छोड़ा था। अखिलेश यादव ने इस वीडियो को ट्वीट किया था। आरिफ और सारस की दोस्ती के चर्चे सोशल मीडिया की सुखियां बनी थीं।

स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

शनिवार को जब सारस कानपुर चिड़ियाघर पहुंचा, तो दर्शकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कानपुर जू निदेशक केके सिंह ने बताया कि लखनऊ के पशु चिकित्साधिकारी बृजेंद्र यादव और अमेठी जिले के वन विभाग की टीम वाहन से सारस को रायबरेली से लाई है। कानपुर चिड़ियाघर में उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। जिसमें किसी तरह की खामी नहीं मिली है।

जख्मी हालत में मिला था सारस

आरिफ को सारस उनके खेत में जख्मी हालत में मिला था। आरिफ उसे अपने घर ले गया था। सारस के पैर में चोट लगी थी। आरिफ ने उसका उपचार कराने के साथ ही खूब देखभाल की थी। इसके बाद आरिफ और सारस की दोस्ती हो गई थी। आरिफ और सारस की दोस्ती के चर्चे सोशल मीडिया पर वायरल थे।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Get Kanpur News, Breaking news headlines about Kanpur crime, Kanpur politics and live updates on local Kanpur news. Browse Navbharat Times to get all latest news in Hindi.

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News