बोले छात्र – कई प्रश्न थे आसान तो कई के जवाब देने में लगे काफी वक्त
वार्षिक परीक्षा :
बोले छात्र – कई प्रश्न थे आसान तो कई के जवाब देने में लगे काफी वक्त
दूसरे दिन पहली पाली में गणित तो दूसरी में हुई पर्यावरण/ समाजिक विज्ञान की परीक्षा
फोटो :
नूरसराय एग्जाम : नूरसराय प्रखंड के चरुइपर विद्यालय में मंगलवार को जमीन पर बैठकर परीक्षा देते पांचवी वर्ग के बच्चे।
जुली कुमारी
राजकुमार
रिया कुमारी
गौरव कुमार
चंदन कुमार
ममता कुमारी
अनुराग कुमार
सुहानी कुमारी
बबीता कुमारी
सोनाली कुमारी
बिहारशरीफ/नूरसराय,हिन्दुस्तान संवाददाता।
प्रारंभिक स्कूलों में मंगलवार को पांचवी व आठवीं की पहली पाली में गणित तो दूसरी पाली में पर्यावरण व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। नूरसराय प्रखंड के 76 प्राइमरी व 46 मध्य विद्यालयों समेत जिले के सभी स्कूलों में परीक्षा हुई। नूरसराय में पांचवी में 3428 तो आठवीं में 2925 छात्रों समेत एक लाख बच्चे शामिल हुए। कई स्कूलों में जमीन पर बैठकर ही बच्चों को परीक्षा देनी पड़ी। इतना कई में एक बेंच पर पांच से छह छात्रों को बैठना पड़ा। छात्रों ने बताया कि कई प्रश्न आसान तो कई के जवाब देने में काफी समय लग गये।
गणित विषय के प्रश्न काफी आसान थे। वहीं, पर्यावरण में कुछ प्रश्न कठिन लगे। अन्य प्रश्नों के ठीक तरीके से जवाब लिखीं हूं। अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
जुली कुमारी
पर्यावरण और अन्य विषय के प्रश्न आसान थे। सभी प्रश्नों के जवाब लिख दिया हूं। पूरी उममीद है कि शत प्रतिशत अंक आएंगे।
राजकुमार
गणित में ज्यामिती के सवाल कठिन तो बीजगणित के सवाल आसान लगे। अन्य प्रश्न किताब से ही पूछे गये थे। अच्छे अंक हासिल हो सकते हैं।
रिया कुमारी
सामाजिक विज्ञान में कुछ प्रश्न कठिन तो कुछ प्रश्न आसान लगे। गणित में ज्यामिति के प्रश्न कठिन थे। अन्य प्रश्न आसान पूछे गये थे।
गौरव कुमार
गणित में वर्गमुल काफी आसान लगा। ज्यामिति के प्रश्न टेड़े-मेढे थे। फिर भी काफी अच्छी परीक्षा गयी है। 80 फीसद से अधिक अंक मिलने की उम्मीद है।
चंदन कुमार
पर्यावरण के सवाल काफी आसान थे। गणित में कुछ सवाल कठिन जरूर लगे। परीक्षा में बेहतर अंक मिलने की उम्मीद है।
ममता कुमारी
गणित में वर्गमुल से काफी आसान प्रश्न पूछे गये थे। जबकि, ज्यामित का प्रश्न कठिन लगा। सामाजिक विज्ञान में प्रश्न काफी आसान लगे।
अनुराग कुमार
ज्यामितिय निदेशांक के सवाल अटपटे लगे। जबकि, अन्य प्रश्न आसान लगे। सरलता के साथ जवाब लिखी हूं। अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।
सुहानी कुमारी
अंक गणित व ज्योमितिय निदेशाक से पूछे गये प्रश्न कठिन लगे। जबकि, अन्य प्रश्न काफी सरल थे। कुछ प्रश्नों के हल करने में काफी समय लग गये।
बबीता कुमारी
सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में कुछ प्रश्न कठिन थे। जबकि, गणित विषय के प्रश्न काफी आसान पूछे गये थे। सभी प्रश्नों के उत्तर लिख दी हूं। बेहतर अंक आने चाहिए।
सोनाली कुमारी
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।