Bihar Top 10 News: बिहार में बीजेपी ने बदले जिलाध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस सिक्योरिटी

27
Bihar Top 10 News: बिहार में बीजेपी ने बदले जिलाध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस सिक्योरिटी

Bihar Top 10 News: बिहार में बीजेपी ने बदले जिलाध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस सिक्योरिटी


Bihar Top 10 News: बिहार में बीजेपी ने नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने अपने 45 सांगठनिक जिलों में अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। होली पर बिहार में जगह-जगह रंग की जगह खून बहा। गोपालगंज में रंग लगाने पर यादव और राजपूत समाज के लोगों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। भागलपुर में दो गुटों में फायरिंग के बीच वीडियो बना रहे एक छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। जमुई में होली पर गाना चलाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया, हिंसक झड़प में एक दर्जन लोग घायल हो गए। गुरुवार 9 मार्च को बिहार की 10 बड़ी खबरें यहां पढ़ें-

बिहार बीजेपी ने घोषित किए 45 जिलाध्यक्षों के नाम, 2024 चुनाव की तैयारी

बिहार में बीजेपी ने 45 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। पटना महानगर से अभिषेक कुमार, पटना ग्रामीण से धर्मेंद्र कुमार, भागलपुर से संतोष सहा, गोपालगंज से संदीप गिरी, वैशाली से प्रेम कुशवाहा, मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार को बीजैपी ने जिलाध्यक्ष बनाया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पार्टी के राज्य में सभी 45 सांगठनिक जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा तय मानी जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें।

उपेंद्र कुशवाहा को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, नीतीश का साथ छोड़ते ही केंद्र सरकार मेहरबान

राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होने के बाद केंद्र ने उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी की है। हाल ही में उन्होंने जेडीयू छोड़कर रालोजद नाम से नई पार्टी बनाई थी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उनके एनडीए में जाने की अटकलें हैं। उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलने से राजनीति महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गोपालगंज में गुलाल पर लगाने पर यादव-राजपूत पक्ष भिड़े, 10 जख्मी

गोपालगंज में एक बार फिर मुबारकपुर कांड को दोहराने की कोशिश की गई। लेकिन, पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए इसे नाकाम कर दिया है। रंग-गुलाल लगाने के मामूली विवाद में एक बार फिर यादव और राजपूत समाज के लोग आपस में भिड़ गए। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव की है। दोनों से 10 से ज्यादा जख्मी हैं। पुलिस ने 10 लोगों को दबोच लिया। पूरी खबर पढ़ें।

होली में शराबी की दरिंगदीः दो नाबालिग लड़कियों से शराबी ने किया बलात्कार

बेगूसराय में होली के मौके पर दिन दहाड़े दो नाबालिग लड़कियों से दरिंगदगी की खबर है। साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर बाजार में होली के दिन एक हवसी युवक द्वारा दो नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ बलात्कार करने का कुकृत्य सामने आया। पीड़ित दोनों किशोरियों गंभीर रूप से जख्मी बतायी जा रही है और दोनों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। युवक के कुकृत्य के कारण पंचवीर बाजार में होली के रंग में भंग पड़ गया। घटना को लेकर दो समुदाय के बीच स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। पूरी खबर पढ़ें।

भागलपुर: दो गुटों में हो रही थी फायरिंग, वीडियो बना रहे छात्र की मौत

भागलपुर के नवगछिया इलाके के राजीव नगर कॉलोनी में दो गुटों के वर्चस्व की लड़ाई में छात्र आशीष कुमार को गोली मार दी। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरी खबर पढ़ें।

रोहतास में 6 साल की बच्ची को होली के दिन बनाया हवस का शिकार

रोहतास में एक तरफ जहां लोग रंग और गुलाल से सराबोर होकर मस्ती और धमाल मचा रहे थे वहीं दूसरी ओर 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी  वारदात को अंजाम दिया गया।  नीच हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें।

होली पर कन्हैया बन तेज प्रताप ने बजाई बांसुरी, पिता लालू से की बात

टना में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व नीतीश सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी होली खेली। कान्हा के गेटअप में तेज प्रताप ने बांसुरी भी बजाई। तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव से वीडियो कॉल पर बात भी की। बता दें कि लालू यादव अभी दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर हैं। पूरी खबर पढ़ें।

नशे में टल्ली स्कूल डायरेक्टर का तांडव: पिस्टल और रायफल दिखाकर धमकी

पटना सिटी सेंट्रल स्कूल के डायरेक्टर पीके दर्शन का नशे में धुत होकर पिस्टल और रायफल लेकर लोगों को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो नशे में चूर है। एक हाथ में पिस्टल लिए हैं और हाथ में रायफल लेकर लोगों को बहस कर रहा है। और कह रहा है कि जो गलत करेगा वो खुद मरेगा। जैसे को तैसा। पूरी खबर पढ़ें।

छपरा में मॉब लिंचिंग, सीवान के युवक को पीट-पीटकर मार डाला

छपरा से मॉब लिंचिंग  की वारदात सामने आई है। जिले के रसूलपुर में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि उसका भतीजा जान बचाकर भागा।  मृतक सिवान का रहने वाला था। उसकी पहचान नसीम कुरैशी के रूप में की गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

कोशी शिक्षक क्षेत्र निर्वाचन : अभी तक एक नामांकन आया

बिहार विधान परिषद के कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन छह मार्च से जारी है। अभी तक एक ही अभ्यर्थी के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। आधे दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों के द्वारा एनआर कटाया गया है। शुक्रवार को अधिकांश अभ्यर्थियों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल कराए जाएंगे। क्योंकि शनिवार और रविवार को भी छुट्टी के कारण नामांकन नहीं भरे जाएंगे। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन होगा। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News