बेगूसराय से समस्तीपुर तक साइको किलर का कोहराम, मजदूर और डॉक्टर को उतारा मौत के घाट

37
बेगूसराय से समस्तीपुर तक साइको किलर का कोहराम, मजदूर और डॉक्टर को उतारा मौत के घाट

बेगूसराय से समस्तीपुर तक साइको किलर का कोहराम, मजदूर और डॉक्टर को उतारा मौत के घाट


Bihar News in Hindi : बिहार के बेगूसराय जिले से समस्तीपुर जिले तक एक साइको किलर ने कोहराम मचा दिया। उसने सड़क किनारे एक मजदूर को देर रात गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद दूसरे दिले समस्तीपुर में घुस गया। यहां उसने एक डॉक्टर की जान ले ली।

 

सांकेतिक तस्वीर
बेगूसराय: जिले में एक बार फिर से साइको किलर का तांडव दिखा। इस साइको किलर ने बेगूसराय से समस्तीपुर तक कोहराम मचा दिया। एक कार में सवार साइको किलर ने पहले सड़क किनारे शौच कर रहे मजदूर के सिर में गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद साइको किलर वहां से आगे निकल गया और दूसरे जिले समस्तीपुर में घुस गया। समस्तीपुर जिले में भी साइको किलर ने एक वारदात तो अंजाम दिया। यहां उसने एक डॉक्टर को गोली मार मौत के घाट उतार दिया। हालांकि वारदातों को अंजाम देने के पहले और बाद में कार सवार अपराधी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

पहली वारदात बेगूसराय में

पहली वारदात बेगूसराय में अंजाम दी गई। यहां के तेघड़ा थाना इलाके के गौरा गांव के एक मजदूर की हत्या की गई। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2 बजे गौरा गांव का मजदूर लक्ष्मण महतो शौच के लिए घर से बाहर सड़क पर गया। इसी दौरान मारुति ब्रेजा कार सवार साइको किलर की नजर उस पर पड़ी। उसने लक्ष्मण महतो को वहीं सिर में गोली मार दी। घायल लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद साइको किलर अपनी गाड़ी से आगे निकल गया।

Begusarai Video : बेगूसराय में बेवजह मजदूर को गोली मार उतारा मौत के घाट, देखिए वीडियो

दूसरी हत्या समस्तीपुर में

कार सवार साइको किलर 2:00 बजे रात में बेगूसराय में हत्या करने के बाद समस्तीपुर जिले के पटोरी गांव पहुंचा। यहां उसने एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। लेकिन डॉक्टर की हत्या कर लौटने के दौरान ही उसका सामना पुलिस से हो गया। मजदूर हत्याकांड की जांच में पहले से जुटी पुलिस ने साइको किलर को तेघड़ा थाना इलाके में ही गिरफ्तार कर लिया। खबर लिखे जाने तक उससे पूछताछ की जा रही थी। इससे पहले सितंबर 2022 में भी बेगूसराय में साइको अपराधियों ने बछवाड़ा से चकिया तक 11 लोगों को गोली मार दी थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और 10 लोग घायल हुए थे। उनका मकसद तो डॉन बनने का था। लेकिन इस साइको किलर का मकसद क्या था, ये पुलिस जानने की कोशिश कर रही है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News