‘देश में बढ़ रही है हिटलरशाही… गरीबों से ही बनेगा सुंदर समाज’, सीतामढ़ी में खूब बोले पप्पू यादव

18
‘देश में बढ़ रही है हिटलरशाही… गरीबों से ही बनेगा सुंदर समाज’, सीतामढ़ी में खूब बोले पप्पू यादव

‘देश में बढ़ रही है हिटलरशाही… गरीबों से ही बनेगा सुंदर समाज’, सीतामढ़ी में खूब बोले पप्पू यादव


Pappu yadav In Sitamarhi: जन अधिकार पार्टी ( JAP ) के प्रमुख पप्पू यादव ने शनिवार को सीतामढ़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि देश में हिटलरशाही बढ़ रही है। जाति और धर्म के आधार पर समाज में नफरत का बीज बोया जा रहा है।

 

सीतामढ़ी: आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। फिर देश के अधिकांश लोगों का जीवन स्तर गरीबी, मजबूरी, अशिक्षा एवं बेरोजगारी में क्यों बीत रहा है? इस पर देश के किसी पार्टी और नेता का ध्यान क्यों नहीं जा रहा है? देश में बढ़ती अमीरी एवं गरीबी की खाई गंभीर चिंता का विषय है। समाज में जाति और धर्म के आधार पर नफरत का बीज बोया जा रहा है। उक्त बातें शनिवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कही। वे पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन सीतामढ़ी शहर स्थित गांधी मैदान में हुआ।

हाशिए पर हैं गरीब सामाजिक कार्यकर्ता

पप्पू यादव ने कहा कि राजनीति में गरीब सामाजिक कार्यकर्ता आज हाशिए पर क्यों धकेला जा रहा है? इन्हीं सवालों पर चर्चा करने के लिए वे सीतामढ़ी में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि देश में हिटलरशाही बढ़ रही है। अब आवश्यकता है कि गरीब, लाचार और बीमार को गले लगाकर समाज को सुंदर बनाया जाए। कभी भी ताकत के बल पर सुंदर समाज का निर्माण नहीं हो सकता है। व्यक्ति भाग्य से मजबूर हो जाता है, लेकिन उसके कर्म ही उसे मजबूत बनाता है। जन अधिकार पार्टी अपनी नीतियों से ही नया बिहार बनायेगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिन-रात मेहनत करने की आवश्यकता है।

नेता की बात सुनने पर बदलाव नही

जाप प्रमुख ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए राज्य के 11 क्षेत्रों में जल्द ही बारी-बारी से आम जन अधिकार संवाद – सभा का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि जब तक इस देश के नेताओं की बात जनता सुनेगी, तब तक बदलाव नहीं होगा। बदलाव तब होगा जब नेता लोग आम लोगों की बात सुनना शुरू कर दे। नेता ने ही आमजनों का जीवन दूभर कर दिया है। पूर्व विधायक और राष्ट्रीय महासचिव भाई दिनेश ने कहा कि पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर लड़ेगी और इसकी तैयारी अभी से ही शुरू करनी होगी।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News