निर्वाचित मेयर को डमी कहना पूरे महिला समाज का अपमान: पिंकी देवी
पत्रकारों से बात करते हुए मेयर ने रखे विचार कारों से बात करतीं मेयर पिंकी देवी व मौजूद पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार।
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आम जनता के द्वारा निर्वाचित मेयर को डमी बताना पूरे…
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 24 Feb 2023 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आम जनता के द्वारा निर्वाचित मेयर को डमी बताना पूरे महिला समाज का अपमान है। महिलाएं सार्वजनिक जीवन के साथ मर्यादित तरीके से पारिवारिक मूल्यों का भी ध्यान रखती हैं। आज महिलाएं शिक्षक, राजनेता व राष्ट्रपति पद के दायित्व का निर्वहन पूरी जवाबदेही से कर रही हैं। इस कार्य में परिवार के लोग भी अपेक्षित सहयोग करते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि वो डमी नहीं हो जाती हैं। नगर निगम की मेयर पिंकी देवी ने कार्यालय प्रकोष्ठ में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं।
उन्होंने उप मेयर अनिता राय को चैलेंज देते हुए कहा कि वे किसी भी मुद्दे पर उनके साथ बहस करने को तैयार हैं। कहा कि उप मेयर महज साक्षर हैं जबकि वो पढ़ी लिखी महिला हैं। ऐसे में उनकी क्षमता पर उप मेयर द्वारा सवाल उठाना हास्यास्पद है। कहा कि बोर्ड की बैठक सही तरीके से चल रही थी। लेकिन, कुछ लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से हंगामा करना शुरू कर दिये। सदन को भी गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। गणतंत्र दिवस पर हुए खर्च के बाबत कहा कि इसका हिसाब नगर निगम के आयुक्त देंगे। नगर निगम द्वारा सम्मानित किये जाने वाले लोगों के सवाल पर कहा कि चयन करना मेयर के अधिकार क्षेत्र में आता है। हालांकि, आम सहमति बनाकर चयन किया गया। योजना की राशि का वार्डों में सही तरीके से वितरण नहीं किये जाने के सवाल पर कहा कि कुछ मद की राशि से कर्मचारियों का वेतन भुगतान, वाहनों की खरीद आदि है। योजना के लिए आवंटित राशि का वार्डों में समानुपातिक ढंग से वितरण किया गया। कचहरी रोड में नो वेंडिंग जोन पर कहा कि फुटकर विक्रेताओं को पहले वेंडिंग जोन को चिह्नित कर जगह दी जाएगी। तभी नो वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। वाहनों से टॉल टैक्स की वसूली के सवाल पर कहा कि अगले वित्तीय वर्ष से सिर्फ स्टैंड में ही वसूली होगी। सड़कों पर वसूली गुंडा टैक्स है। इसके लिए पूर्व मेयर व उप मेयर जिम्मेदार हैं। मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार भी थे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
<!–
–>