Tikamgarh News: पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने का हुआ ये हश्र, आरोपियों ने पति पर लाठियों से हमला कर मार डाला

65
Tikamgarh News: पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने का हुआ ये हश्र, आरोपियों ने पति पर लाठियों से हमला कर मार डाला


Tikamgarh News: पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने का हुआ ये हश्र, आरोपियों ने पति पर लाठियों से हमला कर मार डाला

टीकमगढ़ः मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक शख्स की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की मां भी गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक ने अपनी पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था। इसी चलते आरोपियों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया और जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ पुलिस थाना के अंतर्गत चंदोखा गांव में हुई। राजा राम पाल ने अपनी पत्नी के साथ छेड़छाड़ पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर राजाराम पर अचानक हमला बोल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आरोपियों के साथ राजाराम की पुरानी रंजिश भी थी।

शुक्रवार सुबह पांच लोगों ने मिलकर राजाराम पर लाठियों से हमला बोल दिया। राजाराम और उसकी मां को 108 एंबुलेंस की सहायता से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टरों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया जबकि मां का इलाज जारी है।

थाना प्रभारी नासिर फारुकी ने बताया कि चंदोखा गांव में शुक्रवार की सुबह राजाराम पाल और उसकी मां के साथ पांच लोगों ने मारपीट कर दी। घायलों को 108 एंबुलेंस से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया लेकिन रास्ते में राजाराम की मौत हो गई। घायल मां को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित पक्ष के आवेदन पर धर्मेंद्र सहित पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने राजाराम की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। राजाराम ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मार डाला।



Source link