India vs England, Women’s T20 World Cup Live : इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप में रोका भारत का विजयरथ, अहम मुकाबले में 11 रन से हराया

18
India vs England, Women’s T20 World Cup Live : इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप में रोका भारत का विजयरथ, अहम मुकाबले में 11 रन से हराया


India vs England, Women’s T20 World Cup Live : इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप में रोका भारत का विजयरथ, अहम मुकाबले में 11 रन से हराया

India vs England, Women’s T20 World Cup Live : इंग्लैंड ने भारत को विमेंस टी20 विश्व कप 2023 के 14वें मैच में 11 रन से हरा दिया है। इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में अभी तक सभी मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत को पहली हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए साइवर ब्रंट ने 50 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। इसके जवाब में भारतीय टीम स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। 

इंग्लैंड द्वारा मिले 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 24 गेंद में 29 रन की साझेदारी हुई। शेफाली 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद जेमिमा और मंधाना के बीच दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद में 28 रन की साझेदारी हुई। रोड्रिग्स 16 गेंद में 13 रन ही बना सकी। कप्तान हरमनप्रीत भी ज्यादा कुछ नहीं कर सकी और 6 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मंधाना ने ऋचा घोष के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 34 गेंद में 43 रन ही जोड़े। मंधाना 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। मंधाना के आउट होते ही भारत की जीत की उम्मीद कम हो गई। ऋचा घोष ने 34 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए। 

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रेणुका सिंह ने पावरप्ले में ही इंग्लैंड को तीन बड़े झटके दे दिए थे। उन्होंने डेनिएल व्याट (0), एलिस कैपसी (3) और सोफिया डंकले (10) को आउट किया। इसके बाद हीथर नाइट और साइवर ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों के बीच 38 गेंद में 51 रन की साझेदारी हुई। एमी जोन्स ने इस बीच ताबड़तोड़ पारी खेली। ब्रेंट 50 रन बनाकर आउट हुई। नाइट ने 28 रन बनाए। जोन्स ने 27 गेंद में 40 रन की पारी खेली। रेणुका सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाए, हालांकि वह हैट्रिक नहीं ले सकी। 

India vs England, Women’s T20 World Cup Live Score

England W- 151/7 (20)

India W- 140/5 (20)

9:42 PM इंग्लैंड ने भारत को टी20 विश्व कप 2023 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में 11 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

9:30 PM भारत ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। टीम के लिए मैच जीतना मुश्किल हो गया है। 

9:21 PM सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना फिफ्टी लगाकर पवेलियन लौट गईं हैं। भारत के लिए ये बड़ा झटका है। मंधाना ने 41 गेंद में 52 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। 

9:15 PM भारतीय टीम ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 30 गेंद में 59 रन चाहिए।

9:05 PM भारत के लिए अच्छी खबर है कि स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं। उन्होंने 34 रन बना लिए हैं। ऋचा घोष से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है।

9:01 PM भारत को कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में बड़ा झटका लगा है। कप्तान 6 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुईं। 

8:53 PM जेमिमा रोड्रिग्स 16 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो गईं हैं। मंधाना और जेमिमा के बीच दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद में 28 रन की साझेदारी हुई। भारत को जीत के लिए 65 गेंद में 95 रन चाहिए।

8:34PM भारत को शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। शेफाली  8 रन बनाकर आउट हुईं।

8:16 PM भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पारी के तीसरे ओवर में ब्रंट के खिलाफ ताबड़तोड़ चार चौके लगाए हैं। जिससे भारत का स्कोर तीन ओवर में ही 27 रन हो गया है। 

8:16 PM भारत को जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य मिला है। शेफाली और मंधाना क्रीज पर हैं। 

8:05 PM इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य मिला। रेणुका ने मैच में पांच विकेट लिए। जबकि इंग्लैंड के  लिए ब्रंट ने 50 रन बनाए।

7:50 PM साइवर ब्रंट शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौट गईं है। राधा यादव ने उन्हें कैच आउट करवाया। उन्होंने 42 गेंद में 50 रन बनाए। 

7:38 PM इंग्लैंड ने 15वें और 16वें ओवर में बड़े शॉट खेलकर खूब रन बटोर लिए हैं। दोनों ओवर मिलाकर टीम ने 26 रन बटोरे। साइवर अर्धशतक के करीब हैं।

7:26 PM शिखा पांडे ने कप्तान हीथर नाइट को कैच आउट करवाकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। हीथर 23 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुईं।

7:14 PM इंग्लैंड ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं। साइवर और नाइट ने पारी को संभाल लिया है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 

6:55 PM इंग्लैंड की टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने रेणुका सिंह के आगे घुटने टेक दिए हैं। पावरप्ले में ही इंग्लैंड के तीन विकेट गिर चुके हैं। रेणुका ने अपने तीसरे ओवर में भी विकेट चटकाया। उन्होंने सोफिया डंकले को आउट किया। वह 11 गेंद में 10 रन बना सकी।

6:43 PM रेणुका सिंह ने पावरप्ले में ही इंग्लैंड को दो झटके दे दिए हैं। व्याट को आउट करने के बाद दूसरे ओवर में उन्होंने एलिस कैप्सी को क्लीन बोल्ड कर दिया है।

6:34 PM भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। उन्होंने डेनिएल व्याट को आउट करके इंग्लैंड को पहला झटका दिया है।

6:26 PM भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को महिला टी20 विश्व कप के लीग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है, उसने देविका वैद्य की जगह शिखा पांडे को शामिल किया है।  इंग्लैंड ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीमों ने अपने शुरूआती दो लीग मैचों में जीत हासिल की है। 

6:07 PM दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह

इंग्लैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट, एलिस कैप्सी, नेट साइवर ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), कैथरीन साइवर ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल

6:03 PM भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बड़े मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

5:53 PM अंगुली की चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाली स्मृति मंधाना अच्छी लय में दिख रही थी, लेकिन पिछले मैच में वह भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। जेमिमा रोड्रिग्स को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी, जबकि कप्तान हरमनप्रीत भी अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बना पाई है। उनका उच्चतम स्कोर 33 है।

5:44 PM भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा जिसकी टीम में एलिस कैप्सी जैसी युवा बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक के पिछले रिकॉर्ड की बराबरी की।

5:30 PM भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे।

इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, कैथरीन साइवर-ब्रंट, नैट साइवर-ब्रंट, लॉरेन विनफील्ड -हिल और डैनी व्याट.

5:20 PM नमस्कार! भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। 

 



Source link