Anand Mahindra: इसमें कुछ बात है… इस घड़ी पर आया आनंद महिंद्रा का दिल, अरबपति हर्ष गोयनका ने मांग लिया गिफ्ट
आनंद महिंद्र को पसंद आई डिजाइन
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जिस घड़ी के एड को शेयर किया है, उन्हें उसका डिजाइन काफी पसंद आया है। वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्र ने लिखा है कि सादगी एक अच्छी डिजाइन का सार होती है। 20 सेंकेंड का यह वीडियो pininfarina hybrid watch का है। इस ब्रांड की घड़ियां काफी महंगी आती हैं। एड में दिख रही घड़ी ब्लैक कलर की है। इसकी डिजाइन काफी शानदार है। हालांकि यह घड़ी अभी मार्केट में नहीं आई है। ऐसे में यह घड़ी कितने रुपये की है अभी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हालांकि इसकी कीमत काफी ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
हर्ष गोयनका ने मांगा गिफ्ट
आनंद महिंद्रा ने घड़ी के एड को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीट किया तो इसपर उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने रिप्लाई किया है। हर्ष गोयनका ने आनंद महिंद्रा को रिप्लाई करते हुए लिखा है कि गिफ्ट मिलेगा। इसके बाद इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।
लोगों ने लिखा आपको गिफ्ट की क्या जरूरत
जब वीडियो पर हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने लिखा की गिफ्ट मिलेगा लिखा तो लोगों ने भी इसका जवाब दिया है। एक यूजर ने लिखा की आपको गिफ्ट की क्या जरूरत है। एक यूजर ने लिखा कि इस घड़ी कि जरूरत हमें है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप तो खरीद भी लोगे गिफ्ट में यह घड़ी हमें मिलनी चाहिए।