Exclusive: सूर्या और डिविलियर्स में एक को चुनना हो तो SKY को चुनूंगा, ईशान किशन ने ऐसा क्यों कहा?

39
Exclusive: सूर्या और डिविलियर्स में एक को चुनना हो तो SKY को चुनूंगा, ईशान किशन ने ऐसा क्यों कहा?


Exclusive: सूर्या और डिविलियर्स में एक को चुनना हो तो SKY को चुनूंगा, ईशान किशन ने ऐसा क्यों कहा?

रांची: भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाकर वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले वाले दुनिया के वे 7वें एवं भारत के चौथे क्रिकेटर बन बने। ईशान किशन दोहरा शतक लगाने के बाद सीधे रांची पहुंचे और अपनी घरेलू रणजी टीम झारखंड के साथ जुड़ गए। झारखंड के लिए खेलते हुए भी उन्होंने के केरल के खिलाफ बेहतरीन शतक जमा दिया। बैक टू बैक शतकीय पारी खेलकर धमाल मचाने वाले ईशान किशन ने एनबीटी स्पोर्ट्स के साथ एक बातचीत भी की जो काफी रोचक है।

एनबीटी के संवाददाता विमल कुमार के साथ हुई खास बातचीत में ईशान ने रैपिड फायर सवालों का जवाब दिया। इस बातचीत के दौरान उन्होंने हाल ही में लगाए दोहरे शतक के साथ अपने क्रिकेटिंग करियर को लेकर सवालों का जवाब गिया।

सवाल : सूर्यकुमार यादव और एबी डिविलियर्स में से किसी एक को चुनना हो तो आप किसे चुनेंगे।

जवाब : सूर्यकुमार यादव

सवाल : विराट कोहली और रोहित शर्मा में से कोई एक चुनना पड़े तो?

जवाब : क्या मैं खुद को नहीं चुन सकता..(हंसते हुए) देखिये, दोनों लेजेंड क्रिकेटर है, किसी एक को नहीं चुन सकते, दोनों ने देश के लिए बहुत कुछ किया है।

सवाल : टी-20 मैच में 6 छक्के मारने का मौका या फिर टेस्ट मैच में तिहरा शतक, किसे चुनेंगे आप?

जवाब : टेस्ट मैच में ट्रिपल सेंचुरी।

सवाल : झारखंड या मुंबई इंडियंस?

जवाब : मुंबई इंडियंस

सवाल : बतौर विकेटकीपर और बतौर बल्लेबाज में आपको क्या पसंद है?

जवाब : बल्लेबाजी

सवाल : आपको ओपनिंग बल्लेबाजी और मध्यक्रम बल्लेबाजी में क्या पसंद है?

जवाब : ओपनिंग।

सवाल : रेड बॉल क्रिकेट और वाईट बाल क्रिकेट में कोई एक चुनना हो?

जवाब : वाइट बाल क्रिकेट

सवाल: रोहित शर्मा, सचिन, मलिंगा, कीरोन पोलार्ड इनमे से मुंबई इंडियंस के एक लेजेंड को चुनना है?

जवाब : सचिन तेंदुलकर

सवाल : भारतीय क्रिकेटर द्वारा लगाई गई बेस्ट डबल सेंचुरी, आपको छोड़कर?

जवाब : सचिन तेंदुलकर

सवाल : एक पूर्व गेंदबाज जिसका आपका सामना करना चाहते है?

जवाब : ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली

सवाल : एक पूर्व स्पिनर जिनके खिलाफ आप छक्के लगाना पसंद करते?

जवाब : शेन वॉर्न

सवाल : आपके जीवन का सबसे बेस्ट मैच कौन सा है?

जवाब : चटगांव में लगाया गया मेरा दोहरा शतक

सवाल : अगर आपको भारत के बजाए किसी और देश से खेलना होता तो वह कौन सा देश होता?

जवाब : न्यूजीलैंड

सवालों के 4 विकल्प दिए गए हैं, बेस्ट चुनकर क्रम में लगाना है?

सवाल : केन विलियमसन, जो रूट, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली (बल्लेबाजी के फैब 4)।

जवाब : नंबर 1 विराट कोहली, फिर स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन, जो रूट।

सवाल : रिकी पोंटिंग, धोनी, ब्रैंडन मैकुलम, ग्रेम स्मिथ, (बेस्ट कप्तान के बारे में अगर सवाल हो)।

जवाब : महेंद्र सिंह धोनी, रिकी पोंटिंग, ग्रेम स्मिथ, ब्रैंडन मैक्कुलम।

सवाल : शाहीन अफरीदी, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जसप्रीत बुमराह (बेस्ट गेंदबाजों का अगर क्रम तय करना हो तो)।

जवाब : जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, शाहीन अफरीदी।

…तो क्या जाएगी रोहित शर्मा की T20 कप्तानी? BCCI की मीटिंग में द्रविड़ के साथ भी हो सकता है खेल
Babar Azam: बाबर आजम कप्तानी में जीरो, विराट से तुलना बंद करो, भड़क उठा यह पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज
Shaheen Afridi Wedding: शाहीन अफरीदी इस दिन बनेंगे शाहिद अफरीदी के दामाद, निकाह की तारीख हुई फिक्स



Source link