नरोत्तम मिश्रा ने उदित राज को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का मेंबर | Narottam Mishra told Udit Raj a member of the tukde-tukde gang | Patrika News h3>
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister.Narottam Mishra) ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं (Congress Leaders) ने हमारे नेताओं का अपमान करने की सुपारी ले रखी है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra)ने कांग्रेस को सोच से आदिवासी विरोधी (anti-tribal) बताया है।
ये बोले थे कांग्रेस के नेता उदित राज
दरअसल एक ट्वीट के मध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से गुजरात के नमक को लेकर दिए बयान की कांग्रेस नेता उदित राज ने आलोचना की थी। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद से काफी निंदा हो रही है। वहीं अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा है कि उनका यह निजी बयान है, पार्टी का नहीं। जबकि अपने दूसरे ट्वीट में भी उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को निशाने पर रखा।
द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है । कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) October 5, 2022
नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर हमला
जिसके बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने अनुसूचित जनजाति का अपमान करने की बात कहते हुए डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने एक बयान दिया जिसमें कहा कि ये अनुसूचित जनजाति का अपमान करते है। वहीं उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमारे नेताओं के अपमान करने की सुपारी ले ली है। ये ऐसा हिन्दू है जो टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ मिलते हैं। हमारे यहां पार्टी है परिवार नहीं है, वो अलग लोग हैं जिनके यहां परिवार पार्टी है।
अनुसूचित जनजाति वर्ग का अपमान करना शुरू से कांग्रेस की नीति रही है।
उदित राज जैसे कांग्रेस नेताओं के बयान से ऐसा लगता है कि इन्होंने जनजाति वर्ग का अपमान करने की सुपारी ले रखी है। pic.twitter.com/5dBydNFOab
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 6, 2022
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के बारे में अपशब्द कहे थे।
वहीं दूसरी ओर बीजेपी प्रवक्ता डॉक्टर सबित पात्रा ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि यह चिंताजनक है,कोई पहली बार ऐसा नहीं हुआ है कि कांग्रेस ने ऐसे शब्दों का इस्तमाल किया है, इससे पहले अधीर रंजन चौधरी को हमने सुना था। पहली बार कोई आदिवासी महिला संघर्ष कर के यहां तक पहुंची है। कांग्रेस नेताओं की इस तरह की टिपण्णी से मालूम होता है कि इनकी सोच ही आदिवासी विरोधी है, यह निंदनीय है।