शारदीय नवरात्र कल से, घर-मंदिरों में होगी घट स्थापना | Sharadiya Navratri from tomorrow | Patrika News h3>
इस बार अष्ट नक्षत्र, शुक्ल, ब्रह्म और कुमार योग में शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। आमेर शिला माता मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में नवरात्र स्थापना होगी। शिला माता के इस बार छठ का मेला भरेगा, माता के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमडेगी। शहर के अन्य दुर्गा मंदिरों में भी विशेष आयोजन होंगे।
घट स्थापना का मुहूर्त ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि घट स्थापना का श्रेष्ठ समय सुबह 6 बजकर 21 मिनट से सुबह 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त में भी घट स्थापना दोपहर 11.55 बजे से 12.42 बजे तक होगी। इस बीच कुमार योग, अष्ट नक्षत्र के अलावा शुक्ल व ब्रह्म योग रहेगा। कुमार योग और ब्रह्म योग दिनभर रहेंगे। वहीं शुक्ल योग सुबह 8.04 बजे तक रहेगा।
शिला माता के घट स्थापना आमेर शिला माता मंदिर में सुबह 6.25 बजे घट स्थापना होगी। मंदिर पुजारी बनवारी लाल शास्त्री ने बताया कि भक्त माता के दर्शन सुबह 7.30 बजे से कर सकेंगे। एक अक्टूबर को छठ का मेला भरेगा। वहीं सप्तमी पर 2 अक्टूबर को निशा पूजन होगा। 3 अक्टूबर को अष्टमी पर पूर्णाहुति होगी, वहीं दशमी पर 5 अक्टूबर को नवरात्र उत्थापना होगी।
शिला माता के भोग व आरती का समय बालभोग – सुबह 8 से 8.15 बजे तक आरती – सुबह 10 बजे राजभोग – सुबह 11 से 11.30 बजे तक संध्या आरती – शाम 6.30 बजे
रात्रि भोग – शाम 7.45 से रात 8 बजे तक शयन आरती – रात 8.30 बजे तक दर्शनों का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 12.30 बजे शाम 4 से रात 8.30 बजे तक
पट मंगल – दोपहर 12.30 से शाम 4 बजे तक दुर्गा माता मंदिर में सुबह 7 बजे घट स्थापना दुर्गापुरा स्थित दुर्गा माता मंदिर में 26 सितंबर को सुबह 7 बजे घट स्थापना होगी। मंदिर के महंत महेन्द्र भट्टाचार्य ने बताया कि नवरात्र में मंदिर रोजाना सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। भक्त इस बीच माता के दर्शन कर सकेंगे। 2 अक्टूबर को सप्तमी का मेला भरेगा, वहीं अष्टमी पर पूर्णाहुति हवन होगा।
यहां भी विशेष आयोजन सांगानेरी गेट स्थित काली माता मंदिर, राजापार्क पंचवटी सर्किल स्थित वैष्णो माता मंदिर, ब्रह्मपुरी स्थित काली माता मंदिर, सूरजपोल बाजार स्थित रुद्रघंटेश्वरी माता, आमागढ़ स्थित अंबा माता, झालाना स्थित वैष्णोदेवी मंदिर, काली माता मंदिर, कनक घाटी व आमेर स्थित मनसा माता मंदिर, माता मावलियान, दिल्ली रोड स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में भी घट स्थापना के बाद नौ दिन विशेष आराधना होगी।
सुख-समृद्धि लेकर आएंगी मां दुर्गा ज्योतिषाचार्य पं. सुरेश शास्त्री ने बताया कि इस बार मां दुर्गा सुख-समृद्धि लेकर आएंगी। माता का आगमन एवं प्रस्थान ‘गज’ (हाथी) पर हो रहा है, जो अच्छी बारिश और खुशहाली का संकेत है।