Gautam Adani News: दुनिया के टॉप 3 अमीरों में गौतम अडानी ने कैसे बनाई जगह? समझिए h3>
नई दिल्ली: एक समय था जब दुनिया कोरोना की महामारी से त्राहि-त्राहि कर रही थी। सब कुछ बंद था। तब लोगों की नजर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) पर थी। दो साल बाद गौतम अडानी (Gautam Adani) समूह की फर्मों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। गौतम अडानी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaire’s Index) में वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वह एशिया के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने टॉप 3 दौलतमंदों में जगह बनाई है। अडानी की कुल दौलत 137 अरब डॉलर है।
अडानी ने लुईस विटन के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ते हुए तीसरा पायदान हासिल किया है। वह अब सिर्फ दो लोगों से पीछे हैं। इनमें टेस्ला के चीफ एलन मस्क और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं। मस्क 251 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, बेजोस 153 अरब डॉलर के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
दौलत में आया कितना अंतर?
अडानी की दौलत सिर्फ 2022 में ही 60.9 अरब डॉलर बढ़ी है। यह किसी दूसरे के मुकाबले पांच गुना ज्यादा है। इस साल फरवरी में उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे दौलतमंद व्यक्ति का तमगा अपने नाम किया था। तब से दोनों की टक्कर जारी रही है। देश में कोरोना की दस्तक से पहले (1 जनवरी 2020) गौतम अडानी की दौलत 10 अरब डॉलर थी। तब मुकेश अंबानी उनसे करीब 6 गुना ज्यादा अमीर थे। उस वक्त अंबानी 59 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक थे। दो साल बाद अडानी की दौलत बढ़कर 137 अरब डॉलर हो गई। वहीं, मुकेश अंबानी 91.9 अरब डॉलर तक पहुंच पाए।
अडानी ने किए सौदे पर सौदे
अडानी ग्रुप ने पिछले कुछ सालों में तेजी से एक्सपैंशन किया है। कोल और पोर्ट से निकलकर इसने डेटा सेंटर, सीमेंट, मीडिया और एलमिना तक हर जगह पांव पसार दिए हैं। हाल में अडानी ने होलसिम के इंडिया एसेट – अंबुजा और एसीसी को खरीदकर सीमेंट इंडस्ट्री में कदम रख दिए हैं। मई में अडानी ग्रीन ने सॉफ्टबैंक के साथ डील की थी। यह सौदा उसके रिन्यूवेबल पावर बिजनेस को खरीदने के लिए था। डील 26 हजार करोड़ रुपये में हुई थी। अडानी ने बीते हफ्ते एनडीटीवी में बड़ी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।
अडानी को मिला निवेशकों का सपोर्ट
अडानी ग्रुप की 7 लिस्टेड कंपनियां हैं। इनमें से कुछ बीते दो साल में 1,000 फीसदी से ज्यादा चढ़ी हैं। अडानी ग्रीन और अडानी टोटल गैस के शेयर 2020 से 1,000 फीसदी से ज्यादा बढ़े हैं। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 1400 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। अडानी ट्रांसमिशन भी 1000 फीसदी से ज्यादा चढ़ी है। अडानी पोर्ट्स में इस दौरान 120 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) ने निवेशकों को सबसे ज्यादा करीब 1900 फीसदी का रिटर्न दिया है। अडानी ग्रुप के लिस्ट होने वाले सबसे ताजा शेयर अडानी विलमर (Adani Wilmar) ने अपनी शुरुआत होने से 157 फीसदी की छलांग लगाई है।
दुनिया के टॉप 50 अमीरों में अडानी और अंबानी के बाद भारत से सिर्फ विप्रो (Wipro) के चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं जिन्होंने लिस्ट में जगह बनाई है।
राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News