जब सरगुन मेहता के बैक-टू-बैक फ्लॉप हो रहे थे TV सीरियल, पंजाबी फिल्मों ने रातोंरात पलट दी किस्मत h3>
टीवी सीरियल से करियर की शुरुआत करने वाली सरगुन मेहता अब बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वह अक्षय कुमार और रकुलप्रीत के साथ 2 सितंबर को रिलीज हो रही ‘कठपुतली’ में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। उन्होंने हालांकि पंजाबी फिल्मों में खूब नाम कमाया है और वह इंडस्ट्री का भी जाना-माना नाम है। एक्ट्रेस लोगों की नजरों में भले न आती हों लेकिन अपनी लाइफ में उन्होंने काफी कुछ अचीव किया है। आज हम आपको उनके ही बारे में ऐसी-ऐसी बातें बताने वाले हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते हों।
सरगुन मेहता (sargun Mehta) का जन्म 6 सितंबर 1988 को चंडीगढ़ में हुआ था। यह पेशे से एक्टर, मॉडल के साथ-साथ फेमस प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज से पढ़ाई की है। एक बार उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था उन्हें एक्टिंग वगैरह नहीं आती थी। इस कॉलेज में सीट भी एक्स्ट्रा करिकुलर एडमिशन कोटा से मिली थी। उनके मुताबिक इस सीट को पाने के लिए 10 राउंड से गुजरना पड़ता था। इसके बाद आर्ट फॉर्म को सीखना भी एक बड़ा संघर्ष था। सरगुन ने बताया था कि वह पहले ही साल कॉलेज को छोड़कर इन सबसे बाहर आना चाहती थीं। क्योंकि उनसे ये सब नहीं हो पा रहा था। लेकिन बाद में वह उन्होंने इसे किया। और जब वह दोस्तों के साथ ’12/24 करोल बाग’ का ऑडीशन देने के लिए गईं, वहां उनका सेलेक्शन हो गया। और यहीं से उनका सफर शुरू हो गया।
पंजाबी फिल्मों से सरगुन मेहता को मिली पहचान
सरगुन का पहला प्यार पंजाबी मूवी इंडस्ट्री ही है। इसी से उनको खूब सक्सेस मिली। उन्होंने कई सारी फिल्में कीं और नाम कमाया। जब वह छोटी थीं, तब से ही एक फिल्म की एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। बडे़ होकर उन्होंने ये सपना पूरा भी किया। उनका कहना है कि उनको टीवी इंडस्ट्री से ज्यादा इस फिल्म इंडस्ट्री से पहचान मिली है। आज हर कोई उन्हें उनके काम की वजह से जानता है।
सरगुन मेहता को कभी नहीं मिली शाबाशी
सरगुन मेहता ने अपने करियर में कई सारे रिजेक्शन्स फेस किए और कई बार उन्हें लोगों ने बताया कि उनको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। एक बार तो जब वह टीवी कर रही थीं, तभी एक मैनेजर ने ये कह दिया था कि उनको बड़े हीरो के साथ पंजाबी फिल्मों में कोई हिरोइन नहीं लेगा। उनको ऐसे ही कैरेक्टर रोल ही करना पड़ेगा। लेकिन जब उन्होंनें पंजाबी फिल्म ‘अंग्रेज’ की, तो वह उनके करियर की टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई। उनके मुताबिक, जब उन्होंने कलर्स का पॉप्युलर टीवी शो ‘बालिका वधु’ किया था, तब उनको ऐसा लगा कि वह किसी जाल में फंस गई हैं। वह रोज काम करती लेकिन उससे वह संतुष्ट नहीं थीं। यहां तक कि किसी ने उनकी तारीफ भी नहीं की। किसी ने कभी बैठाकर ये नहीं बताया कि उन्होंने कितनी बखूबी से एक सीन किया है। उस वक्त उन्हें कुछ ऐसी कमी खल रही थी, जो ‘अंग्रेजी’ को करने के बाद पूरी हो गई।
सरगुन मेहता के बैक-टू-बैक सीरियल हुए फ्लॉप
सरगुन मेहता ने रवि दूबे के साथ डेब्यू सीरियल के बाद ‘अपनों के लिए गीता का धर्मयुद्ध’ और ‘फुलवा’ जैसे सीरियल में काम किया था। इसके बाद वह सस्पेंस/थ्रिलर सीरीज ‘हमने ली है शपथ’ में भी अभिनय किया था। फिर वह एकता कपूर के डेली सोप ‘क्या हुआ तेरा वादा’ में भी नजर आई थीं। हालांकि यह भी कुछ खास चला नहीं और कुछ महीनों में ही ऑफ एयर हो गया। उन्होंने एक छोटी सी सीरीज भी की थी, जिसका नाम ‘रिश्तों का मेला’ था। इसमें कई नामी चेहरे थे। लेकिन बाद में यह भी बंद हो गया।
सरगुन मेहता को मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड
सरगुन मेहता ने साल 2015 में पंजाबी इंडस्ट्री का रुख किया। यहां उन्होंने हर साल बैक-टू-बैक हिट फिल्में दीं। ‘अंग्रेज’ उनकी पहली और सुपरहिट फिल्म थी। इसने पहले ही हफ्ते में 40 मिलियन कमाई कर ली थी। और उस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी फिल्म बन गई थी। फिर सरगुन ने 2016 में लव पंजाब में जेसिका ब्रार का किरदार निभाया। और इसके लिए उन्हें पंजाबी फिल्म में बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने 2017 में आई जिंदुआ के लिए भी यही अवॉर्ड अपने नाम किया था। 2018 में एक्ट्रेस ने किस्मत में बानी का रोल किया और इसमें भी उनको पीटीसी फिल्म अवॉर्ड से स्म्मानित किया गया।
सरगुन मेहता की ब्लॉकबस्टर फिल्में
सरगुन ने कमर्शियल हिट काला शाह काला भी की। यह अभी तक की पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है। फिर वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़ में नजर आईं। फिर उन्होंने ‘सुरखि बिंदी’, ‘झल्ले’, ‘किस्मत 2’, ‘शौकीन सौका’ रिलीज हुई और सभी कमाल की रहीं।
सरगुन मेहता ने खोला खुद का प्रोडक्शन हाउस
सरगुन मेहता ने पति रवि दूबे के साथ ‘नच बलिए’ में भी हिस्सा लिया था। और वह फर्स्ट रनर अप आई थीं। इसके अलावा इन्होंने ‘श्रीमान वर्सेज श्रीमती’ में भी हिस्सा लिया था। कई सारे रियलिटी शोज में गेस्ट अपीयरेंस देने के बाद साल 2019 में सरगुन मेहता ने खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला था, जिसका नाम उन्होंने Dreamiyata Entertainment Pvt Ltd रखा। इस बैनर तले एक्ट्रेस ने फिल्म ‘झल्ले’ को-प्रोड्यूस की थी। और मार्च, 2021 में उन्होंने कलर्स के टीवी सीरियल ‘उडारियां’ भी प्रोड्यूस किया। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
सरगुन मेहता की इतनी है नेट वर्थ
सरगुन मेहता कई सारे म्यूजिक वीडियोज में फीचर भी हो चुकी हैं। इसमें किस्मत, लारे, नाच नाच, टॉक्सिक, तारे बलिए, तितलियां और तितलियां वरगा शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो सरगुन मेहता एक म्यूजिक वीडियो के लिए 10 से 15 लाख और एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख चार्ज करती हैं। उनकी नेट वर्थ 50 करोड़ रुपये है।