जन्माष्टमी पर सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट | Gold and silver prices fall on Janmashtami | Patrika News

52
जन्माष्टमी पर सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट | Gold and silver prices fall on Janmashtami | Patrika News

जन्माष्टमी पर सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट | Gold and silver prices fall on Janmashtami | Patrika News

Indore bajar bhav: 19-8-2022

इंदौर

Published: August 19, 2022 06:29:07 pm

सराफा बाजार…
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट से घरेलू बाजार में जन्माष्टमी पर सोना-चांदी की कीमतें घटी। बताया जा रहा है कि कम भाव पर अच्छी खरीदी निकनले की उम्मीद है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1758.30 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1751.20 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 19.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 19.23 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में : सोना कैडबरी (99.50) 52700 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 57400 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 53000 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 57400 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
सोया तेल की कीमतों में गिरावट का माहौल
इंदौर. विदेशी बाजारों में आई मंदी के बीच घरेलू स्तर पर लेवाली कमजोर रहने से सोया तेल में गिरावट का रुख बना हुआ है। पिछले सप्ताह मजबूती के बाद केएलसी इस सप्ताह 8 प्रतिशत गिरकर बंद हुई। उत्पाद में बढ़ोतरी और एक्सपोर्ट में सुस्ती से केलएसी का फंडामेंटल कमजोर हुआ है। व्यापारियों के मुताबिक केंद्र सरकार हर सप्ताह खाद्य तेलों की कीमतों की समीक्षा कर रही है, जिस कारण मिलर्स केवल जरुरत के हिसाब से तिलहनों की खरीद कर रहे हैं। उधर मलेशिया और इंडोनेशिया में पाम तेल का स्टॉक बढ़ रहा है, जिस कारण विदेशी बाजार में अभी खाद्य तेलों की कीमतों में बड़ी तेजी के आसार नहीं है। घरेलू बाजार में हालांकि नीचे दाम पर स्टॉकिस्ट एवं किसान सरसों की बिकवाली कम कर देते हैं, लेकिन जब तक आयातित खाद्वय तेलों की कीमतों में तेजी नहीं आयेगी, तब तक सरसों की कीमतों में सीमित तेजी-मंदी बनी रहने का अनुमान है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1645 से 1650, मुंबई मूंगफली तेल 1625, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1210 से 1215, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1185 से 1165, मुंबई सोया रिफाइंड 1250, मुंबई पाम तेल 1250, इंदौर पाम 1300, राजकोट तेलिया 2580 से 2600, गुजरात लूज 1650, कपास्या तेल इंदौर 1425 रुपए।
तिलहन : सरसों 5900 से 6150, रायड़ा 5700 से 5900, टोली 4100 से 4150, सोयाबीन 5700 से 6200 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 48000 से 48200 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 6075, लक्ष्मी 6075, कास्ता 6050, सांवरिया 6100, रूचि 6050, धानुका 6075, एमएस नीमच 5900, एमएस पचोर 6075, प्रकाश 6075, सिवनी 6050 व एवी 6075 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2225 देवास 2225, उज्जैन 2225, खंडवा 2200, बुरहानपुर 2200, अकोला 3100 रुपए।
—-
अनाज मंडी..
जन्माष्टमी के उपलक्ष्य छावनी मंडी में अवकाश रहा
दालों में ग्राहकी कमजोर
इंदौर. दालों में ग्राहकी कमजोर रहने से मिलर्स दलहनों की सीमित खरीदी कर रहे है। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर बनी रहने के कारण दलहनों की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि तुवर में खास मंदी नहीं आ रही है क्योंकि तुवर की बिजाई कम हुई है। अगले महीने से अफ्रीकी देशों से भी अरहर के आयात सौदे शुरू होने का अनुमान है। हालांकि चालू खरीफ में तुवर की बुआई में कमी आई है, साथ ही उत्पादक मंडियों में अच्छी क्वालिटी में तुवर का बकाया स्टॉक कम है। नई फसल की आवक दिसंबर से पहले नहीं बनेगी, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में सूखे से फसल को नुकसान की आशंका है। इसलिए तुवर की मौजूदा कीमतों में बड़ी गिरावट के आसार कम है। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छावनी अनाज मंडी में अवकाश रहा। प्राइवेट कारोबार में दलहनों के भाव स्थिर रहे।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 4700, काबुली सूडान 6000, मसूर कनाड़ा 6700, मसूर तुवर लेमन 7400, तुवर अफ्रीका 7900, तुवर अरुषा 6050, गजरी 5950 व उड़द एफएक्यू 7050 रुपए तेज रही।
दलहन- चना 5000 से 5050, विशाल 4700 से 4925, डंकी चना 4400 से 4550, मसूर 6550 से 6575, तुवर महाराष्ट्र 7800 से 8100, कर्नाटक 8000 से 8200, निमाड़ी 7000 से 7600, मूंग 6500 से 6600, एवरेज 5500 से 6000, उड़द 7400 से 7800, मीडियम 6300 से 6800, गर्मी का उड़द 7000 से 7600 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6200 से 6300, मीडियम 6400 से 6500, बोल्ड 6600 से 6700, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 9600 से 9700, फूल 9800 से 9900, बेस्ट तुवर दाल 10000 से 11200, मूंग दाल मीडियम 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 8900, मूंग मोगर 8800 से 9000, बोल्ड 9100 से 9200, उड़द दाल मीडियम 9100 से 9200, बोल्ड 9300 से 9400, उड़द मोगर 9800 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11700, (42-44) 11500, (44-46) 11300, (58-60) 10100 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500 , दुबार 7500 से 8500, मिनी दुबार 6500 से 7500, बासमती सेला 7500 से 9500, मोगरा 4000 से 6000, दुबराज 3500 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2550 से 2700, हंसा सेला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपए।
—–
किराना बाजार में ग्राहकी कमजोर
इंदौर. जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में किराना बाजार में कारोबार कमजोर रहा। आधे से ज्यादा दुकाने बंद रही। शकर में त्योहारी खरीदी कम होने से कीमतों में नरमी रही। खोपरा गोला के भाव दबे रहे।
शकर एस 3650 से 3670, शकर एम सुपर 3720 से 3750, एम शकर 3775 से 3825, गुड़ भेली 3320, कटोरा 3525, लड्ड़ू 3620, ऑर्गेनिक 6000, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 200, छोटा 140 से 160, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 8670, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 8730, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8930, सच्चासाबु खीरदाना 500 ग्राम 8870, सच्चासाबु फूलदाना 500 ग्राम 9000, सच्चासाबु चनीदाना 500 ग्राम 8870, सच्चामोती एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 8670, लूज कॉमन वैराटी (25 किलो) 8100 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 176 से 198, खोपरा बूरा 2000 से 3200 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 525 से 530, मिनिमटर 545 से 550, मटरदाना 565 से 590, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 160 से 165, हल्दी पावडर 1750 से 1850, जीरा राजस्थान 260 से 265, ऊंझा 270 से 280, मीडियम 280 से 285, बेस्ट 290 से 315, सौंफ मोटी 125 से 135, मीडियम 145 से 155, बेस्ट 180 से 200, बारीक 190 से 210, लौंग चालू 675 से 680, बेस्ट 690 से 725, दालचीनी 285 से 295, जायफल 750 से 850, जावत्री 2000 से 2100, बड़ी इलायची 725 से 775, बेस्ट 800 से 900, पत्थरफूल 340 से 380, बेस्ट 550, बाद्यान फूल 690 से 780, शाहजीरा खर 310 से 320, ग्रीन 440 से 455, तेजपान 85 से 90, तरबूज मगज 250 से 260, नागकेसर 625 से 660, सौंठ 140 से 250, खसखस चालू 655 से 670, बेस्ट 875 से 975, एक्सट्रा बेस्ट 1100 से 1275, धोली मूसली 850 से 925, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 825 से 875, मीडियम 950 से 1050, बेस्ट 1125 से 1375, एक्सट्रा बेस्ट 1650 से 1800, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 790 से 830, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 725, काजू डब्ल्यू वन 675 से 690, काजू एस डब्ल्यू 300- 660 से 675, एसएस डब्ल्यू 660, काजू जेएच 700 से 725, टुकड़ी 670 से 690, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 560, अमरीकन 640 से 645, बेस्ट 650, मोटा दाना 750 से 800, टांच 500 से 525, खारक 110 से 125, मीडियम 130 से 145, बेस्ट 155 से 210, एक्सट्रा बेस्ट 220 से 290, किशमिश कंधारी 330 से 400, बेस्ट 450, इंडियन 190 से 210, बेस्ट 250, चारोली 900 से 1050, बेस्ट 1150 से 1175, मुनक्का 450 से 550, बेस्ट 600, एक्सट्रा बेस्ट 825, अंजीर 650 से 825, बेस्ट 950 से 1100, मखाना 625 से 650, बेस्ट 675 से 825, पिस्ता मोटा 1675 से 1725, कंधारी 1760 से 1885, नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1750 से 1800, 160 भरती 2000 से 2050, 200 भरती 2250 से 2300, 250 भरती 2550 से 2600, देशी कपूर 960 से 975, पूजा बादाम 70 से 75, बेस्ट 155 से 165, पूजा सुपारी 460 से 480, अरीठा 125, केसर 145 से 150, बेस्ट 163.50, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1400, रवा कट्टे में 1570, मैदा 1520, चना बेसन 3400 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 280 रुपए किलो।

जन्माष्टमी पर सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News