आजादी के अमृत महोत्सव पर जयपुर कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित की पत्रिका से खास बात.. | Talking to the Patrika of Jaipur Collector Prakash Rajpurohit | Patrika News

259
आजादी के अमृत महोत्सव पर जयपुर कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित की पत्रिका से खास बात.. | Talking to the Patrika of Jaipur Collector Prakash Rajpurohit | Patrika News

आजादी के अमृत महोत्सव पर जयपुर कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित की पत्रिका से खास बात.. | Talking to the Patrika of Jaipur Collector Prakash Rajpurohit | Patrika News

देश में आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसे लेकर जयपुर कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित से बात की पत्रिका संवाददाता मनीष चतुर्वेदी ने।

जयपुर। देश में आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे है। इसे लेकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस 15 अगस्त 2022 को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ है। 75 साल पहले आजाद भारत की तस्वीर आज पूरी तरीके से बदल चुकी है। आज भारत देश दुनिया में विकसित देशों में गिना जाता है। बात चाहे शिक्षा की हो या चिकित्सा की या फिर तकनीकी की। हर क्षेत्र में भारत दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है। लेकिन भारत की आजादी को लेकर हमारे हजारों क्रांतिकारियों ने अपनी जान कुरबान की। जिसके बाद अंग्रेजों को भारत छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। लेकिन आज 74 साल बाद हमारे लिए आजादी के क्या मायने है ? आजादी से जुड़े ऐसे कई सवालों को लेकर पत्रिका ने जयपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित से खास बात की।

कलक्टर से आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर खास बात..

सवाल: हमारे लिए आजादी के क्या मायने है ?

जवाब: हम बचपन से सुनते पढते आये है, जब भी हम आजादी के आंदोलन को याद करते है तो उन लोगों को याद करते है। जिन्होंने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, जेलो में गए। हमे वर्ष 1947 में आजादी मिली तो यह अपने आप में गर्व का विषय हो जाता है। हम अब आजादी की 75 वीं वर्षगाठ बना रहे है। जो उस समय आजादी मिली थी, हमारे भारत के पूर्वजों ने उस समय अग्रेंजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। वो याद करने का दिन है। उसके बाद देश में विकास हुआ और आज हमारे देश में आजादी के खास मायने है। संविधान में नागरिकों को मौलिक अधिकार दिए गए है। उनको ध्यान में रखते हुए हमें काम करना चाहिए।

सवाल: हमारा देश आजाद है, देशवासियों को आगे क्या करना चाहिए ?

जवाब: जो पहले की भावना थी। ऐसी भावना से हमे अपने देश के लिए रचनात्मक कार्य करते रहना चाहिए। जिस भी रूप में हम जो भी कार्य कर रहे है। उसे अच्छी तरह से करना चाहिए। अपने कार्य के अनुरूप देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

सवाल: देशभक्ति को कैसे देखा जा सकता है ?

जवाब: यह देश के लिए फक्र का विषय है कि हम आजादी की 75 वी वर्षगांठ बनाने जा रहे है। हम जिस भी क्षेत्र में योगदान दे रहे है, उसे हमे और अच्छे से करना चाहिए। आजादी के पर्व को धूमधाम से मनाएं।

सवाल: तिरंगा अभियान चलाया रहा है, आमजन को क्या संदेश देंगे ?

जवाब: इस बार 13 से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हम नागरिकों से अपील करते है कि इस पर्व को मनाने के लिए सभी अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। 12 अगस्त को देश के सभी स्कूलों में एक समय पर एक साथ राष्ट्रगीत का आयोजन होगा। इस तरह से सभी लोग मिलकर इस पर्व को धूमधाम से मनाएं।

सवाल: अमृत महोत्सव को लेकर क्या संदेश देंगे ?

जवाब: मैं सभी लोगों को अमृत महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। यह सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। सभी लोगों को यह अमृत महोत्सव धूूमधाम से मनाना चाहिए। स्वयं को गौरवान्वित महसूस करना चाहिए।



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News