कभी देखा नहीं होगा ऐसा डांस, Video में देखें कैसे झूमे आदिवासी | Tribals welcome NDA’s presidential candidate | Patrika News

114
कभी देखा नहीं होगा ऐसा डांस, Video में देखें कैसे झूमे आदिवासी | Tribals welcome NDA’s presidential candidate | Patrika News

कभी देखा नहीं होगा ऐसा डांस, Video में देखें कैसे झूमे आदिवासी | Tribals welcome NDA’s presidential candidate | Patrika News


भोपाल। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दोपहर में भोपाल आईं। स्टेट हैंगर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। आदिवासी लोक कलाकारों ने इस मौके पर उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया। स्टेट हैंगर पर आदिवासियों ने ढोल मांदल बजाकर उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति पद के लिए देश की पहली आदिवासी महिला प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को देख आदिवासी लोकनर्तक जमकर झूमे. परंपरागत डांस देखकर हर कोई सुखद आश्चर्य से भर उठा और कई अन्य लोग भी थिरकने लगे.

द्रौपदी मुर्मू सीएम हाउस पहुंचकर एमपी के सांसद और विधायकों से मिलेंगी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्र सरकार में प्रदेश के मंत्री, बीजेपी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। मुर्मू शाम को मुर्मू लौट जाएंगी। इस दौरान वे भोपाल में तीन घंटे रहेंगी। वे शाम छह बजे नईदिल्ली लौट जाएंगी।

द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को दोपहर दो बजे ही स्टेट हैंगर बुला लिया गया था। स्वागत कार्यक्रम के बाद मुर्मू मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री निवास में ही बीजेपी के सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई गई है। उनके साथ पंकजा मुंडे भी रहेंगी। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में 18 जुलाई को मतदान होना है। इसमें सभी विधायक और सांसद मतदान करेंगे। इसी के मद्देनजर एमपी के विधायकों और सांसदों का समर्थन हासिल करने मुर्मू की यह यात्रा आयोजित की गई है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आइएएस सतेन्द्र सिंह को बनाया पर्यवेक्षक
भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए आइएएस अधिकारी सतेन्द्र सिंह को मध्यप्रदेश के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। झारखंड संवर्ग के आइएएस अधिकारी सतेन्द्र सिंह निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करेंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक सतेन्द्र सिंह शनिवार को भोपाल पहुंचेंगे। वे यहां मतपेटी और निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। मतदान के अगले दिन मंगलवार को वे दिल्ली जाएंगे।

दो कांग्रेस विधायकों से राज्यसभा सदस्य संपतिया उइके ने मांगा समर्थन
राज्यसभा सदस्य संपत्तिया उइके ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को जीत दिलाने के लिए सिवनी जिले के दो कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की है। राज्यसभा सदस्य उइके ने लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा और बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया को इस संबंध में आग्रह पत्र देकर द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News