Kanwar Yatra 2022: कांवड़ यात्रा में कोविड संक्रमण को लेकर ऐहतियात बरतना जरूरी, डॉक्टरों ने कहा- जो बीमार हैं, वे यात्रा पर न जाएं h3>
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: दो साल बाद एक बार फिर से सावन के महीने में कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब भी भीड़ या लोगों का जमावड़ा होता है, उसमें कोविड संक्रमण फैलने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। इस लिहाज से यह यात्रा एक बड़ी चुनौती हो सकती है। गनीमत यह है कि अभी फैल रहा ओमिक्रॉन और उसके सब वेरिएंट में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। इसके बावजूद एक्सपर्ट कहते हैं कि जो लोग बीमार हैं, सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं या रास्ते में बीमार पड़ जाएं तो उन्हें यात्रा छोड़ देनी चाहिए और सरकार को बीच-बीच में कोविड जांच की सुविधा देनी चाहिए।
सफदरजंग अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन के एचओडी डॉक्टर जुगल किशोर ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी दिक्कत यह है कि लोग मास्क पहनकर दौड़ नहीं सकते या तेज कदमों से चल नहीं सकते। ऐसे में जो लोग भी कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे, उनमें संक्रमण का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। ऊपर से जब शरीर थका हुआ होता है, तनाव में होता है तो संक्रमण का खतरा और भी बढ़ जाता है। यह यात्रा संक्रमण के लिहाज से एक बड़ी चुनौती है। जब भी ऐसी भीड़, त्योहार और जमावड़ा होता है, उसके बाद कोविड संक्रमण कई गुणा बढ़ जाता है।
बीमार हैं तो यात्रा में शामिल न हों
डॉक्टर जुगल ने कहा कि जब तेज चल रहे हों तो मास्क नहीं पहनें, यह मेडिकली सही नहीं है। लेकिन जब भीड़ में हो तो मास्क पहनें। जो लोग बीमार हैं, वो यह यात्रा न करें। अगर घर में भी किसी को संक्रमण है तो वो इससे बचें। अगर रास्ते में भी संक्रमण हो जाए तो यात्रा बीच में रोक दें। यात्रा के दौरान नशा न करें और खूब पानी पीएं।
कोविड जांच हो
डॉक्टर जुगल ने कहा कि सरकार को कोविड जांच की सुविधा रखनी चाहिए। जगह-जगह कांवड़ यात्रा में शामिल लोगों की जांच की जाए, अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें बीच में ही यात्रा से रोक देना चाहिए, ताकि बाकी लोगों को संक्रमण न हो। अक्सर देखा गया है कि इस तरह के आयोजन के बाद संक्रमण कई गुणा बढ़ जाता है। हालांकि इस बार अभी तक कोई नया संक्रमण नहीं है। ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट ही मिल रहे हैं, जिसमें कोई नया लक्षण नहीं देखा गया है।
तीसरी डोज जरूर लगवाएं
एलएनजेपी के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि भले ही अभी कोविड नियंत्रण में है। उनके यहां केवल 10 मरीज हैं, लेकिन कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। सामाजिक समारोहों के बाद संक्रमण बढ़ता है, यह साबित हो चुका है। इस तरह का आयोजन एक चुनौती है, इसमें संक्रमण का खतरा है। लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि कोविड नियमों का पालन करें और बड़े समूह में न रहें। जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं ली है, उन्हें वैक्सीन लेनी चाहिए और जिसका तीसरे डोज का समय आ गया है, उन्हें प्रिकॉशन डोज जरूर लेना चाहिए।
संभल कर लें हिस्सा
बीएलके सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर संदीप नय्यर ने कहा कि यात्रा चुनौतीपूर्ण है। यात्रा के दौरान मास्क पहनने की सलाह नहीं दे सकते, लेकिन यह यात्रा संक्रमण बढ़ा सकती है। इसलिए लोगों को यात्रा में संभलकर शामिल होना चाहिए। भीड़ में न रहें, जब आराम कर रहे हों तो मास्क पहनें। वैक्सीन जरूर लें और जब भी किसी भी तरह का लक्षण आए तो यात्रा में शामिल न हों।

Advertising
दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News