Kota News: मुकंदरा और रामगढ़ टाइगर रिजर्व में अक्टूबर शुरू होगी सफारी! CFCL कारखाने पर धरना देंगे MLA भरत सिंह

116
Kota News: मुकंदरा और रामगढ़ टाइगर रिजर्व में अक्टूबर शुरू होगी सफारी! CFCL कारखाने पर धरना देंगे MLA भरत सिंह

Kota News: मुकंदरा और रामगढ़ टाइगर रिजर्व में अक्टूबर शुरू होगी सफारी! CFCL कारखाने पर धरना देंगे MLA भरत सिंह

Kota News: कोटा के मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व और बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में अक्टूबर से जंगल सफारी शुरू हो सकती है। उधर, कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स कारखाना के बाहर धरना देने की घोषणा की है। इस संबंध में सांगोद विधानसभा के एमएलए भरत सिंह ने अपनी विधानसभा की जनता को पत्र लिखा है।

 

कोटा: हाड़ौती को पर्यटन के क्षेत्र में दिवाली तक बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है। कोटा के मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व और बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में अक्टूबर से जंगल सफारी शुरू हो सकती है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज बुधवार को दिल्ली संसद भवन स्थित कक्ष में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में बैठक हुई। बिरला ने अधिकारियों से दोनों टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी शुरू किए जाने को लेकर जानकारी मांगी। अधिकारियों ने कहा मुकंदरा और रामगढ़ में सफारी के लिए रूट तय कर लिए हैं। बाघ आने, सफारी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के बाद अक्टूबर में दोनों ही जगह सफारी शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राजस्थान में पर्यटन गतिविधियों को बल मिलेगा

धौलपुर टाइगर रिजर्व को लेकर भी चर्चा हुई। स्पीकर ने कहा कि धौलपुर टाइगर रिजर्व के अस्तित्व में आने से राजस्थान में पर्यटन गतिविधियों को बल मिलेगा। इस पर एनटीसीए के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि राजस्थान सरकार से प्रस्ताव आने पर वे जल्द से जल्द इसकी स्वीकृति देंगे। कोटा में घडियाल सेंचुरी के निकट गतिविधियों को लेकर भी बैठक में बड़ा फैसला हुआ। बैठक में स्पीकर ने कहा कि चंबल नदी के किनारे बड़ी संख्या में निर्माण हो चुके हैं। ऐसे में वहां गतिविधियों की विधिवत स्वीकृति मिलनी चाहिए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि एक किमी तक ही ईको सेंसिटिव जोन रखे जाने के प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेज दिए जाएंगे। वन मंत्रालय के अधिकारियों ने भी कहा कि राजस्थान सरकार इसका प्रस्ताव भेज दे, उसे तत्काल स्वीकृति दे दी जाएगी।

CFCL कारखाने पर धरना देंगे MLA भरत सिंह
विभिन्न मुद्दों पर सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कोटा जिले की सांगोद विधानसभा के एमएलए भरत सिंह ने अपनी विधानसभा की जनता को पत्र लिखा है। गहलोत सरकार की कैबिनेट से इस बार बाहर रहे पूर्व मंत्री भरत सिंह का जनता को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एमएलए सिंह ने लिखा मुझे खेद है चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स कारखाना विधानसभा के योग्य युवाओं को नौकरी उनके कहने पर नहीं दे रहा है। कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर इशारा करते हुए पत्र में लिखा है कि, सभी भर्तियां कारखाना प्रशासन इनके कहने पर कर रहा है। भरत सिंह ने जनता को लिखे पत्र में कहा कि वह युवाओं को सीएफसीएल कारखाने में नौकरी नहीं दिलवा पा रहे हैं। यह कलंक उन्हें स्वीकार है।
navbharat times -Kota News: बारिश ने पकड़ी रफ्तार तो राजस्थान में सड़कों नजर आने लगे मगरमच्छ, कोटा का वीडियो हुआ वायरल
इस पत्र के साथ एमएलए भरत सिंह ने कारखाना प्रशासन के खिलाफ जल्दी कारखाने के गेट पर धरना प्रदर्शन की घोषणा की। और इस धरना प्रदर्शन में सांगोद विधानसभा से लोगों शामिल होने का विधायक भरत सिंह ने पत्र के जरिए बात कही। कांग्रेस विधायक भरत सिंह के इस पत्र से राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है। सिंह ने जनता को लिखे पत्र में बताया कि चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स कारखाना कोटा जिले के गढेपान में कांग्रेस शासन में केके बिरला ने लगवाया था। लेकिन आज कारकाना प्रशासन क्षेत्र के योग्य युवाओं को क्षेत्रीय विधायक के कहने पर नौकरी नहीं दे रहा है।(रिपोर्ट-अर्जुन अरविंद )

सवाई माधोपुर में चलती ट्रेन से गिरी महिला, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान, देखें- सीसीटीवी वीडियो

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : kota top news safari will start in mukandra and ramgarh tiger reserve in october! and bharatsingh letter to public
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News