Bagwant Mann: पंजाब सरकार की सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, विपक्ष ने चौतरफा घेरा

77
Bagwant Mann: पंजाब सरकार की सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, विपक्ष ने चौतरफा घेरा

Bagwant Mann: पंजाब सरकार की सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, विपक्ष ने चौतरफा घेरा

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आम आदमी पार्टी (आप) के राघव चड्ढा को एक अस्थायी सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को सार्वजनिक महत्व के मामलों पर राज्य सरकार को सलाह देंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को यहां इस संबंध में फाइल को मंजूरी दी। हालांकि सलाहकार निकाय के गठन के संबंध में पिछले सप्ताह सरकार की अधिसूचना के बाद विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। विपक्ष ने आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर हमला बोला है।

पार्टी से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को बताया कि राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को एक अस्थायी सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह समिति सरकार को लोक महत्व के मुद्दों पर सलाह देगी।

समिति के गठन की अधिसूचना पर भी उठे थे सवाल
पंजाब सरकार ने कुछ दिन पहले समिति के गठन को लेकर एक अधिसूचना जारी की थी और उस समय भी विपक्षी दलों ने इसके गठन की वैधता पर सवाल उठाए थे। अधिसूचना के अनुसार, अस्थायी समिति के एक अध्यक्ष होंगे और इसके सदस्य किसी भी मुआवजे, पारिश्रमिक या अनुलाभों के हकदार नहीं होंगे।

‘सीएम बनाने के समान’
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भगवंत मान की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह समिति के जरिए चड्ढा को अत्यधिक शक्ति प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चड्ढा को सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त करना उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के समान है।

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘पंजाब ने इस बदलाव के लिए मतदान नहीं किया था। ऐसा प्रतीत होता है कि भगवंत मान जी ने पंजाब सरकार को ठेके पर दे दिया है।’ शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने भी आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कदम से शो मैनेजर राघव चड्ढा को आधिकारिक तौर पर एक मंच प्रदान कर दिया गया है।

‘पर्दा हट गया’
पार्टी ने ट्वीट किया, ‘… सर्कस मास्टर ने पर्दा हटाकर असली खेल चलाने वाले राघव चड्ढा को आधिकारिक तौर पर मंच प्रदान कर दिया है। वस्तुत: मुख्यमंत्री चड्ढा का औपचारिक रूप से महानियंत्रक के रूप में पदभार ग्रहण करना, पंजाबियों के लिए कोई खबर नहीं है। उन्हें हमेशा से पता था कि भगवंत मान के कठपुतली नाच की डोर किसके हाथ में है। अब पर्दा हट गया है और वह दंतहीन शेर सामने है जिस पर पंजाबियों ने भरोसा जताया था।’

हेनरी हॉरेंस के तुलना
विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘जैसे सर हेनरी लॉरेंस को 1846 में पंजाब में ब्रिटिश रेजिडेंट के रूप में एक बाहरी व्यक्ति के लिए सिख साम्राज्य को नियंत्रित करने के लिए नियुक्त किया गया था, राघव चड्ढा को आज पंजाब में AAP दिल्ली दरबार के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।’ उन्होंने कहा कि यह कदम पंजाब में लोगों की इच्छा और पसंद को दरकिनार करने और राज्य को अरविंद केजरीवाल-जी की औपनिवेशिक चौकी बनाने के अलावा और कुछ नहीं था। यह ठीक नहीं है।’

आम आदमी पार्टी ने दी सफाई
इस बीच, सोमवार को जारी पंजाब सरकार के आधिकारिक बयान में चड्ढा के पंजाब कनेक्शन पर बात की। उन्होंने कहा, ‘चड्ढा जालंधर के रहने वाले हैं। उनका परिवार कुछ दशक पहले काम की तलाश में दिल्ली चला गया था। राघव चड्ढा अपनी जड़ों से मजबूती से जुड़े रहे और दिल्ली की पंजाबी अकैडमी से जुड़कर सुधार में उत्प्रेरक के रूप में काम किया ताकि नई दिल्ली में पंजाबी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा मिले।

इसमें कहा गया है कि चड्ढा अपनी नई भूमिका में पंजाब में आप सरकार की जन-समर्थक पहल की अवधारणा और कार्यान्वयन की देखरेख के लिए जिम्मेदार होंगे और सरकार को तदनुसार वित्त के मामलों पर सलाह देंगे। आगे लिखा है, ‘उनका अच्छा वित्तीय ज्ञान और विवेक कर्ज में डूबे पंजाब के लिए एक वरदान साबित होने की संभावना है। पंजाब वर्तमान में अत्यधिक वित्तीय संकट से जूझ रहा है। उम्मीद है कि वह वित्तीय योजना बनाने और पंजाब को कर्ज मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News