चुनाव ड्यूटी से लौट रहे तहसीलदार की एक्सीडेंट में मौत, 4 गंभीर घायल | naib tehsildar returning from panchayat election duty dies in accident | Patrika News

68

मध्यप्रदेश में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को नायब तहसीलदार गणेश देसभ्रतार की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनका वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि नायब तहसीलदार के वाहन का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। वाहन में देशभ्रतार के साथ ही दो पटवारी, राजस्व निरीक्षक और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैहर पुलिस के मुताबिक यह हादसा कटनी-मैहर बायपास पर शुक्रवार-शनिवार की रात दो बजे हुआ है। गणेश रात्रि दो बजे के करीब मैहर विकासखंड के सभागंज सेक्टर के पाला और पकरिया के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने का बाद लौट रहे थे। वे एक एक ढाबे पर रुके और भोजन करने के बाद निकले तो बायपास पर खड़े एक ट्रक से उनकी जीप टकरा गई। इस हादसे में विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी कर रहे गणेश देशभ्रतार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथी दो पटवारी, एक राजस्व निरीक्षक और चालक भी घायल हो गए। सिविल अस्पताल मैहर में सभी का इलाज चल रहा है।

नायब तहसीलदार के वाहन के एक्सीडेंट की खबर सुनकर कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता और सीईओ जिला पंचायत डॉक्टर परीक्षित भी घटनास्थल पहुंच गए थे।

Source link