Indore News : नगर निगम चुनाव…30 वार्ड हम जीतेंगे, कांग्रेस का दावा | Municipal Elections…We Will Win 30 Wards, Congress Claims | Patrika News

68
Indore News :  नगर निगम चुनाव…30 वार्ड हम जीतेंगे, कांग्रेस का दावा | Municipal Elections…We Will Win 30 Wards, Congress Claims | Patrika News

Indore News : नगर निगम चुनाव…30 वार्ड हम जीतेंगे, कांग्रेस का दावा | Municipal Elections…We Will Win 30 Wards, Congress Claims | Patrika News

बहुमत के आधार पर नगर निगम में परिषद बनाने के लिए 43 पार्षद चाहिए रहते हैं। इस बार हुए निगम चुनाव में मतदाताओं के नाम कटने, वोटिंग प्रतिशत कम होने और बगावत कर चुनावी मैदान में उतरे भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने सारे समीकरण बिगाड़ दिए हैं। ऐसे में जहां सत्ता पक्ष भाजपा ने निगम में अपना महापौर और परिषद बनने का दम ठोका है, वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं है और अपना महापौर बनाने के साथ शहर के 85 वार्डों में से तकरीबन 30 पर जीत का दावा कर रही है।

वोटिंग प्रतिशत, जातिगत समीकरण, व्यक्तित्व छवि और क्षेत्र में मजबूती से चुनाव लडऩे के साथ जनता में अच्छी पैठ होने के आधार पर 85 में से 30 वार्ड में जीत का दावा किया जा रहा है। यह कितना सही होगा, इसका खुलासा 17 जुलाई को होगा। इस दिन ईवीएम में बंद महापौर और पार्षद प्रत्याशियों का भाग्य खुलेगा। हालांकि निगम चुनाव में भितरघात भी खूब हुआ है। टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने यह सेबोटेज किया है। इसके साथ ही आठ वार्ड में पार्टी से बगावत कर चुनाव लडऩे वाले नेताओं ने कांग्रेस उम्मीदवार के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। बावजूद इसके कांग्रेस वार्ड की संख्या बढऩे का दावा कर रही है।

पिछली बार निर्दलीय लड़े, इस बार कांग्रेस से वर्ष-2015 के नगर निगम चुनाव में मुबारिक मंसूरी और रुबीना इकबाल खान निर्दलीय चुनाव लड़े थे, जीते थे। शुरुआती दौर में निगम परिषद की बैठक में ये पार्षद निर्दलीय के नाते सबसे पीछे बैठते थे। बाद में इन्हें कांग्रेस में शामिल कर लिया गया। इस बार कांग्रेस ने दोनों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। वार्ड-2 से मुबारिक उतरे, वहीं वार्ड-39 से रुबीना खान चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड-2 में कांग्रेस की बागी फातमा रफीक खान और वार्ड-39 में तस्लीम वाहिद अली ने कांग्रेस के उम्मीदवार मुबारिक व रुबीना के समीकरण बिगाड़ दिए हैं।

पिछली निगम परिषद में थे ये पार्षद विधानसभा क्षेत्र- 1 : प्रीति अग्निहोत्री, विनितिका दीपू यादव, अनिता सर्वेश तिवारी, अनवर दस्तक।
विधानसभा क्षेत्र- 2 : माधवी चिंटू चौकसे और भूपेंद्र चौहान।
विधानसभा क्षेत्र- 3 : अभय वर्मा, छोटे यादव, अंसाफ अंसारी और जुलेखा अनवर कादरी ।
विधानसभा क्षेत्र- 4 : सादिक खान, शबाना अयाज बेग।
विधानसभा क्षेत्र- 5 : फौजिया शेख अलीम।
राऊ विधानसभा : चंद्रकला मालवीय।
सांवेर विधानसभा : संध्या सुभाष सोलंकी ।

दो-चार में बढ़ेंगे कांग्रेसी पार्षद भाजपा के गढ़ दो और चार नंबर विधानसभा में पार्षदों की संख्या बढऩे का दावा भी कांग्रेस ने किया है। अभी दो नंबर में कांग्रेस के दो ही पार्षद थे माधवी ङ्क्षचटू चौकसे और भूपेंद्र चौहान। इस बार के चुनाव में छह पार्षद बनने का दावा किया जा रहा है। भाजपा की अयोध्या यानी चार नंबर विधानसभा में भी इस बार चार वार्ड में कांग्रेस जीत का झंडा फहराने की बात कह रही है। एक नंबर विधानसभा में 6, तीन नंबर में 5, पांच नंबर में 5, राऊ में 3, सांवेर में 1 वार्ड जीतने का दावा कांग्रेस ने किया है। दरअसल, वोङ्क्षटग प्रतिशत के आधार पर कांग्रेसियों ने 30 वार्ड जीतने का दावा तो किया है, लेकिन इनकी संख्या दो-पांच और बढ़ भी सकती है।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News