जिले में फाइलेरिया के मामले अधिक, दवा लेना जरूरी: सीएस h3>
लहेरियासराय। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बिहार सरकार की ओर से चलाए जाने वाले अभियान…
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,दरभंगाFri, 08 Jul 2022 12:31 AM
लहेरियासराय। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बिहार सरकार की ओर से चलाए जाने वाले अभियान के तहत गुरुवार को बहादुरपुर पीएचसी पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने फाइलेरिया की दवा खिलाकर इसकी शुरुआत की। सिविल सर्जन ने कहा कि दरभंगा जिले में फाइलेरिया के काफी मरीज हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा बहुत अधिक है। इस बीमारी पर नियंत्रण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 20 जुलाई तक चलाया जाएगा। डीआईओ डॉ. अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा व जीविका दीदी के साथ स्वास्थ विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर अभियान को सफल बनाया जाएगा। मौके पर डीएमओ जेपी महतो, सीडीओ अशोक सिंह, पीएचसी प्रभारी डॉ. तारीख मंजर आदि थे। केवटी : प्र्रखंड क्षेत्र में बुधवार को विभिन्न आंगन बाड़ी केंद्रों पर फाइलेरिया का दवा खिलाकर अभियान का उद्घाटन किया गया। इस दौरान दड़िमा गांव के वार्ड नंबर-6 के आंगन बाड़ी केंद्र संख्या -80 पर सुखदेव मंडल-55 तथा मिथिलेश कुमार दास-35 को फाइलेरिया दवा खिलाकर आईडीए कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन बीडीओ महताब अंसारी तथा चिकित्सा प्रभारी डॉ एन के लाल ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक दीपक कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी एवं वहां के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सिंहवाड़ा : प्रखंड क्षेत्र के ठकनिया गांव में गुरुवार को फैलेरिया से बचाव की दवा खिलाकर फैलेरिया उन्मूलन अभियान का श्रीगणेश किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रशासनिक डॉ संजय पासवान ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को फैलेरिया की दवा खिलाई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के साथ आशा कार्यकर्ताओ, आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने हेल्थ मैनेजर विजय कुमार की देखरेख में घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाना प्रारंभ किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से बात करते हुए प्रभारी ने कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है। इस रोग में हाथ, पांव या हाइड्रोसील में सूजन बढ़ जाता है। अगर संक्रमण हो गया तो दस से पंद्रह वर्षों बाद बीमारी पूर्ण रूप से परिलक्षित होती है। इससे बचाव के लिए सभी लोगों को जागरूक करना होगा। उद्घाटन अभियान के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में नियमानुसार आंगनवाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता एवं इस कार्य के लिए तैनात अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को घर-घर जाकर फैलेरिया की दवा खिलाना प्रारंभ किया। मनीगाछी : राष्ट्रीय उन्मूलन दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पी एच सी परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों ने फाइलेरिया जागरुकता रथ को रवाना किया। कार्यक्रम में उपस्थित बी डी ओ अनुपम कुमार,सी ओ राजीव प्रकाश राय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजा आलम, प्रबंधक मुजफ्फर निशार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News