Advertising
<

एक शख्स ने केजरीवाल को मारा थप्पड़, केजरीवाल बोले- ये BJP की साजिश है

209

नई दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो करने दौरान के अरविन्द केजरीवाल को एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद, दिल्ली में राजनीतिक पार्टियों सियासी दंगल शुरू हो गया है। केजरीवाल ने घटना को भारतीय जनता पार्टी की साज़िश बताया है।

थप्पड़कांड के बाद, आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गए हैं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछले पांच सालों में मुझ पर नौ बार हमले हुए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पांच बार हमला हो चुका है। सुरक्षा में अगर बार-बार चूक हो रही है तो ये एक साज़िश है। आगे उन्होंने कहा कि मुझ पर हमले इसलिए करवाए जा रहे हैं क्योंकि      राजनीति में आम आदमी पार्टी का आना भारतीय जनता पार्टी को बर्दाश्त नहीं है।

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ‘आप’ उम्मीदवार बृजेश गोयल के पक्ष में मोतीनगर में एक खुली जीप में रोड शो करने पहुंचे थे। इस दौरान जब सीएम हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर ही रहे थे, इतने में एक शख्स जीप पर चढ़ा और मुख्यमंत्री को थप्पड़ को मार दिया। थप्पड़ पड़ने के तुरंत बाद ही ‘आप’ के समर्थकों ने शख्स को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद, पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले शख्स को हिरासत में लिया है जिसका नाम, सुरेश बताया जा रहा है। पुलिस ने सुरेश के खिलाफ कर लिया है।