Salman Khan और Abhishek Bachchan के बीच खत्म हुआ मनमुटाव? गिले-शिकवे भूले, वायरल हुई तस्‍वीर

119
Salman Khan और Abhishek Bachchan के बीच खत्म हुआ मनमुटाव? गिले-शिकवे भूले, वायरल हुई तस्‍वीर


Salman Khan और Abhishek Bachchan के बीच खत्म हुआ मनमुटाव? गिले-शिकवे भूले, वायरल हुई तस्‍वीर

सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के किस्से के बारे में हर कोई जानता है। कभी दोनों साथ में थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने मूवऑन कर लिया और बाद में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) संग शादी कर ली थी। ऐश भले ही जिंदगी में आगे बढ़ गईं, लेकिन ‘भाईजान’ हमेशा अकेले ही रहे। दोनों को इतने साल बीतने के बाद भी कभी साथ में नहीं देखा गया। अभिषेक ने भी यही किया। जिस शख्स संग अतीत में पत्नी का नाम जुड़ा, उनसे वो दूर-दूर ही रहे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इनके बीच सबकुछ ठीक हो गया है। पहले तीनों करण जौहर (Karan Johar) की बर्थडे पार्टी में एक छत के नीचे पहली बार दिखे। अब एक इवेंट में सलमान और अभिषेक (Salman-Abhishek) एक-दूसरे के पास बैठे नजर आए। इनके हाव-भाव भी ऐसे हैं कि मानो इनके बीच सारे मनमुटाव खत्म हो गए हैं।

इस इवेंट में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी थे। जहां अभिषेक ने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी तो ऐश्वर्या और आराध्या ने भी जमकर डांस किया। इस इवेंट में सलमान खान भी मौजूद थे। ऐश्वर्या से शायद वो दूर ही रहे, लेकिन अभिषेक के पास बैठे नजर आए। इनकी फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई, फैंस शॉक्ड रह गए। हर कोई सवाल पूछा रहा है कि क्या इनके बीच सबकुछ ठीक हो गया है।


ऐश्वर्या-अभिषेक ने लूट ली महफिल


अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या ने इस इवेंट में महफिल लूट ली। दोनों ने जमकर डांस किया। उनके साथ आराध्या बच्चन भी खूब नाचीं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या-आराध्या लौटीं मुंबई


खैर, ऐश्वर्या राय और आराध्या मुंबई वापस लौट आई हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हमेशा की तरह इस बार भी आराध्या को जकड़कर पकड़े रहना लोगों को खटका। एक बार लोगों ने यही सवाल पूछा कि आखिर वो आराध्या का हाथ छोड़ती क्यों नहीं हैं!

1999 में डेट कर रहे थे सलमान-ऐश्वर्या

ऐश्वर्या और सलमान

रिपोर्ट्स की मानें तो 1999 में ऐश्वर्या ने सलमान खान को डेट करना शुरू किया था, लेकिन ये रिश्ता साल 2002 में खत्म हो गया। बताया जाता है कि ऐश्वर्या ने इस पर बात भी की थी और दुर्व्यवहार, बेवफाई और अपमान का जिक्र किया था। इसके बाद ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय से जुड़ा, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों ने साल 2005 में ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद वो अभिषेक बच्चन संग ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में नजर आईं और यहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई। दोनों ने ‘कुछ न कहो’ और ‘धूम 2’ में भी साथ काम किया और शूटिंग के दौरान अभिषेक को ऐश्वर्या से प्यार हो गया। दोनों ने साल 2007 में शादी कर ली। ऐश्वर्या ने साल 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया।

देर रात बेटी आराध्या संग फ्रांस से लौटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
सलमान, अभिषेक और ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘दबंग खान’ कई फिल्मों में नजर आए वाले हैं। इनमें ‘टाइगर 3’, ‘कभी ईद कभी दिवाली’ और ‘बजरंगी भाईजान 2’ शामिल है। इसके अलावा वो शाहरुख की मूवी ‘पठान’ में कैमियो भी करेंगे। अभिषेक की बात करें तो ‘दसवीं’ की रिलीज के बाद SSS7 नाम की फिल्म में दिखाई देंगे। वहीं, ऐश्वर्या भी स्क्रीन पर कमबैक कर रही हैं। वो मणिरत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan: Part 1 में दिखाई देंगी।





Source link