जानिए क्या हैं वो चीजें, जो बिस्तर पर कभी नहीं करनी चाहिए | bedroom vastu tips in hindi | Patrika News h3>
शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि बिस्तर का वास्तु से गहरा संबंध होता है। अगर आप रात को बिस्तर में सोने के बाद अपने बिस्तर को ऐसे ही छोड़ देते है तो ये आपके लिए बहुत सारी परेशनियों को न्यौता देना होगा। हम अनजाने में ही कुछ काम ऐसे करते है जिनके बारे में हमें पता नहीं होता है और हम अनजाने में बड़ी गलती कर बैठते हैं। जीवन में आर्थिक रुप से सफल होने के लिए हमें कुछ गलतियों को करने से बचना होगा। जानिए वो कौन सी गलतियां है जिन्हें आपको नहीं दोहराना है…..
बिस्तर को सही रखें
जब भी रात में आप अपने बिस्तर पर सोएं तो घ्यान रखें कि आपके मुंह में कुछ भी खाने की चीज न हो। सुबह बिस्तर से उठने के बाद ध्यान रहे कि बिस्तर को बिखरा हुआ नहीं छोड़ा जाना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसा आने में कमी हो जाती है आपर आर्थिक रूप से कमजोर होने लगते हैं। जब भी उठे तो बिस्तर को ठीक कर दे और कोशिश करें कि बेडशीट में एक बी सिलवट न हो तो अच्छा है।
बिस्तर में कभी न खाएं खाना
कई लोगों की आदत होती है बिस्तर पर ही पेपर बिछा कर खाना खाने की, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बिस्तर पर कभी भी खाना न खाएं। ग्रंथों के अनुसार कहा गया है कि बिस्तर पर अन्न व चाय नहीं ग्रहण करना चाहिए। इससे कई बीमारियां को घेरती ही है साथ ही बरकत नहीं
होती है।
बिस्तर के सामने न लगाएं आईना
बेडरूम में सो कर जागने के बाद कभी भी आईना न देखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड के सामने कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। सुबह के समय सो कर उठने के बाद आईना देखने से उसका निगेटीविटी का रिफलेक्ट हमारे ऊपर पड़ सकता है। इसलिए बिस्तर से कभी भी शीशा न देखें।
ध्यान रखें ये बातें
– वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बेडरूम में बिस्तर कभी भी बेडरूम के दरवाजे के ठीक सामने नहीं होना चाहिए।
– बेडरूम हमेशा ऐसा होना चाहिए जिसमें अंदर जाते ही शांति और आराम का अनुभव हो। इसलिए कमरे को पेंट कराते समय हमेशा हल्का नीला, हरा या गुलाबी रंग का प्रयोग करना चाहिए। ये रंग आंखों को सुकुन देते हैं।
– बेडरूम में कभी भी दीवारों पर किसी भी भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इसके साथ ही घर के बुजुर्गों की तस्वीर भी बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए।
– वास्तु के अनुसार सोते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि घर के सदस्यों को हमेशा दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए।
– अपने बिस्तर के सामने दर्पण कभी नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि रात के समय दर्पण से नाकारात्मक उर्जा निकलती है।
– अगर आपके कमरे में अटैच बाथरूम है तो उसके दरवाजे को हमेशा बंद रखना चाहिए।
– बेडरूम में कभी भी पूजा घर का निर्माण नहीं करना चाहिए। वास्तु में इसे सही नहीं माना जाता है।