3 दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सियासी तौर पर अहम है दौरा | BJP national president JP nadda came for 3 days madhya pradesh | Patrika News

143
3 दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सियासी तौर पर अहम है दौरा | BJP national president JP nadda came for 3 days madhya pradesh | Patrika News

3 दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सियासी तौर पर अहम है दौरा | BJP national president JP nadda came for 3 days madhya pradesh | Patrika News

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश में स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया बातचीत के दौरान नड्डा के इस दौरे को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के शंखनाद के साथ साथ नगरीय और पंचायत चुनाव की रणनीति तैयार करने की तैयारी के तौर पर आने के संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा कि, ‘ढोल बज गए हैं। शंख फूंक दिया गया है। नड्डाजी को विश्वास दिलाओ कि स्थानीय चुनाव में, चाहे नगरीय निकाय चुनाव हों या पंचायत, इनमें भारतीय जनता पार्टी शानदार सफलता प्राप्त करेगी।

यह भी पढ़ें- नगर निगम पूर्व अध्यक्ष और महापौर पद के दावेदार दिनेश पोरवाल पर हमला, मारपीट में गंभीर घायल

गुरुनानक टेकरी पहुंचे, टेका मत्था

भोपाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी प्रदेश यात्रा की शुरुआत राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स स्तित गुरुनानक टैकरी गुरुद्वारे पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारे में मत्ता टेका। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद थे।

दौरे के सियासी मायने

मध्य प्रदेश में जेपी नड्‌डा का दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब यहां तीन चरणों के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी जोर शोऱ से शुरु हो चुकी है। यही कारण है कि, उनका प्रदेश दौरा सियासी तौर पर काफी अहम है। मध्य प्रदेश पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुका है। ऐसे में आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के रोडमैप पर पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। यहां नड्डा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देने का मंत्र देंगे। दरअसल, ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’, माइक्रो मैनेजमेंट फॉर्मूले के तहत बीजेपी चुनावी स्ट्रैटेजी अपना रही है। इसलिए प्रदेश के बूथ की कमजोरी को दूर करने की प्लानिंग तैयार कर इम्प्लीमेंट करने पर फोकस रहेगा।

मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल होंगे। इस दौरान वो मंत्रियों से भी प्रदेशभर में पार्टी की मौजूदा स्थितियों को लेकर फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही, दोपहर में वो मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यहां से शाम 5 बजे वो जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें- इन तारीखों के बीच आ रहा है मानसून, 15 दिन और झेलने होंगे सूरज के तीखे तेवर

भोपाल में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के ये होंगे कार्यक्रम

-दोपहर 1 बजे बीजेपी दफ्तर पहुंचे जेपी नड्डा। यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
-दोपहर 1.45 बजे मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की परिचय बैठक में शामिल होंगे।
-दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
-दोपहर 3.25 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर वृहद प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे।
-बैठक के बाद शाम 5 बजे राजा भोज विमानतल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

जबलपुर में आज शाम

-1 जून को शाम 6.15 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेता उनकी अगवानी करेंगे।
-शाम 6.30 बजे विमानतल से संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।
-रात 9.15 बजे सांसद राकेश सिंह के निवास पर पहुंचेंगे।
-रात 10.15 बजे जयश्री बनर्जी के निवास पचपेड़ी पहुंचेंगे।

कल जबलपुर में ये रहेंगे नड्डा के कार्यक्रम (2 जून)

-सुबह 9.30 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा के निवास पहुंचेंगे।
-सुबह 10 बजे कैंट विधानसभा के शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ क्रमांक 106 में आयोजित बूथ बैठक में भाग लेंगे।
-सुबह 11 बजे अजा मोर्चा के कार्यकर्ता आशीष अहीरवार के महर्षि अरविन्द वार्ड घमापुरा चौक स्थित निवास पहुंचेंगे।
-सुबह 11.40 बजे पश्चिम विधानसभा के रानी दुर्गावती मंडल स्थित रायल स्कूल संजीवनी नगर गढा में मंडल बैठक को संबोधित करेंगे।
-दोपहर 12.40 बजे संभागीय पार्टी कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेंगे।
-दोपहर 2.30 बजे संभागीय कार्यालय में आर्थिक टोली एवं सोशल मीडिया समूह की बैठक में शामिल होंगे।
-शाम 4 बजे वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेंगे।
-यहां से शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास पर जाएंगे।

भाजपा नेता पर हमला, देखें वीडियो



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News