MP Nagariy Nikay Chunav : भोपाल और इंदौर नगर निगम आरक्षण प्रक्रिया पूरी, जानें OBC वर्ग के लिए कितने वार्ड रिजर्व

63
MP Nagariy Nikay Chunav : भोपाल और इंदौर नगर निगम आरक्षण प्रक्रिया पूरी, जानें OBC वर्ग के लिए कितने वार्ड रिजर्व

MP Nagariy Nikay Chunav : भोपाल और इंदौर नगर निगम आरक्षण प्रक्रिया पूरी, जानें OBC वर्ग के लिए कितने वार्ड रिजर्व

भोपाल : मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (obc reservation in mp civic body election) की तैयारी तेज है। राज्य निर्वाचन आयोग के साथ-साथ जिला प्रशासन भी तैयारी में जुटी है। बुधवार को भोपाल और इंदौर नगर निगम (bhopal and indore municipal corporation) में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। दोनों नगर निगमों में 85-85 वार्ड हैं। आरक्षण प्रकिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से रोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि किसी वर्ग के लिए कितने वार्ड रिजर्व हैं। इंदौर में 85 में से 18 वार्ड ओबीसी के लिए रिजर्व हैं। वहीं, भोपाल में 85 में से 23 वार्ड रिजर्व हैं।


सबसे पहले राजधानी भोपाल की बात करते हैं। नगर निगम के 85 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को पूरी की गई है। शहर में कुल 23 वार्ड ओबीसी के लिए रिजर्व किए गए हैं, इनमें 12 महिलाओं के लिए है। पूरी प्रक्रिया की निगरानी कलेक्टर अविनाश लवानिया ने की है। प्रक्रिया के दौरान अपने वार्डों की स्थिति जानने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे। आरक्षण प्रक्रिया के बाद कुछ खुश तो कुछ नाखुश नजर आए हैं। भोपाल में कुल 48 वार्ड अनारक्षित हैं। इनमें 23 सीटें सामान्य महिलाओं के लिए हैं। इसके अलावे 12 वार्ड एससी और दो वार्ड एसटी के लिए हैं। एससी की छह और एसटी की एक सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है।

MP Panchayat Election : भोपाल जिला पंचायत के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी, जानें OBC के लिए कौन-कौन वार्ड आरक्षित
सबसे बड़ा बदलाव अनारक्षित वार्डों में हुआ है। पहले से अनारक्षित वार्डों में से 23 ओबीसी वार्ड बनाए गए हैं। वहीं, पहले से जो 21 ओबीसी आरक्षित वार्ड थे, उन्हें अनारक्षित कर दिया गया है। अब ओबीसी आरक्षण में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, पहले यह आरक्षण 25 था जो बढ़कर 27 फीसदी हो गया है।

MP Gram Panchayat Election : इंदौर में 34 वार्ड रहेंगे रिजर्व, वोटिंग से मेयर चुनाव पर असमंजस
अनारक्षित श्रेणी के दो वार्ड कम कर दिए गए हैं। अभी की परिस्थिति में आरक्षण वार्डों में बड़ा फेरबदल हुआ है। इसका असर कुछ बड़े नेताओं पर पड़ा है। इनमें कुछ स्थानीय नेता पुराने आरक्षण के आधार पर चुनाव की तैयारी कर रहे थे।

भोपाल में ये है आरक्षण की स्थिति

अनारक्षित श्रेणी के वार्ड : 1, 4, 12, 15, 19, 22, 24, 30, 33, 34, 39, 40, 41, 42, 44, 46, 54, 56, 62, 66, 69, 70, 77, 78, 83

अनारक्षित श्रेणी की महिलाओं के लिए रिजर्व वार्ड : 2, 3, 7, 14, 17, 20, 23, 27, 32, 38, 43, 45, 51, 52, 61, 64, 65, 71, 74, 79, 80, 82, 84

ओबीसी के लिए रिजर्व वार्ड : 5, 13, 16, 18, 25, 29, 36, 57, 58, 72, 73

ओबीसी महिलाओं के लिए रिजर्व वार्ड : 8, 37, 68, 75, 85, 21, 35, 31, 67, 06, 09, 55

एससी के लिए आरक्षित वार्ड : 28, 48, 49, 53, 63, 76

एससी महिला के लिए आरक्षित वार्ड :
10, 11, 47, 50, 59, 81

एसटी के लिए रिजर्व वार्ड : 60

एसटी महिला के लिए रिजर्व वार्ड
: 26

वहीं, इंदौर की बात करें तो 85 में से 18 वार्ड ओबीसी के लिए रिजर्व की गई है। इंदौर शहर में ओबीसी की आबादी 21, एससी की 15.7 और एसटी की 3.34 फीसदी है। इसी के आधार पर वार्डों का रिजर्वेशन किया गया है।

इंदौर में कौन से वार्ड किसके लिए रिजर्व

ओबीसी के लिए रिजर्व वार्ड : 9, 11, 13, 17, 32, 40, 65, 72 और 78

ओबीसी महिला के लिए आरक्षित वार्ड : 6, 12, 16, 19, 23, 29, 43, 67 और 74

एसटी महिला के लिए आरक्षित वार्ड : 77 और 79

एसटी के लिए आरक्षित वार्ड : 75

अनारक्षित महिला के लिए वार्ड : 2, 3, 4, 7, 8, 15, 20, 25, 28, 34, 37, 38, 39, 42, 44, 48, 52, 55, 60, 62, 69, 71, 73 और 84

अनारक्षित वार्ड : 1, 5, 10, 14, 21, 22, 27, 31, 33, 41, 49, 50, 51, 53, 56, 57, 58, 63, 68, 70, 80, 81, 82, 83 और 85

एससी के लिए आरक्षित वार्ड : 24, 26, 35, 36, 47 और 54

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News