‘जब तक राहुल गांधी रहेंगे, तब तक खतरे में है कांग्रेस’, जानिए किसने कही ये बात | narottam mishra retaliated rahul gandhi statement on london | Patrika News

63
‘जब तक राहुल गांधी रहेंगे, तब तक खतरे में है कांग्रेस’, जानिए किसने कही ये बात | narottam mishra retaliated rahul gandhi statement on london | Patrika News

‘जब तक राहुल गांधी रहेंगे, तब तक खतरे में है कांग्रेस’, जानिए किसने कही ये बात | narottam mishra retaliated rahul gandhi statement on london | Patrika News

मीडिया से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि, विदेश जाकर भारत को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है। ये कोई पहली बार नहीं, बल्कि राहुल गांधी का पुराना शगल है। मिश्रा ने आगे कहा कि, ‘जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में रहेंगे, तब तक पूरी कांग्रेस पार्टी खतरे में ही रहेगी।

यह भी पढ़ें- मुसलमान होने के शक में की गई पिटाई का वीडियो वायरल, अगले दिन मिला बुजुर्ग का शव, पूर्व पार्षद के पति पर केस दर्ज

राहुल के बयान पर गर्माई भारत में सियासत

आपको बता दें कि, लंदन में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारत के मौजूदा हालातों के मद्देनजर देश की तुलना पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका से की है। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी जमकर निशाना साधा है।’आइडिया फॉर इंडिया’ कॉन्क्लेव में बयान देते हुए राहुल गांधी ने भारतीय मीडिया पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि, ‘भारत में मीडिया एक तरफ खड़ा होकर काम कर रहा है।’

भाजपा ने देश में केरोसीन फैला दिया- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे ये भी कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में केरोसीन फैला दिया है। इस बार तो राज्यों की शक्तियां कम करने के लिए ED, CBI का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत की आवाज को एक विचारधारा ने कुचल दिया है। अब ये एक राष्ट्रीय वैचारिक लड़ाई है।’

भारत चीन तनाव पर बड़ी बात

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि देश की मीडिया निष्पक्ष नहीं है वो भी एक किनारे खड़े होकर एकतरफा व्यवहार कर रही है। वहीं चीन के साथ भारत के तनाव को लेकर राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, लद्दाख में यूक्रेन जैसे हालात हैं। चीन बॉर्डर पर विकास कर रहा है और पीएम मोदी चीन का नाम तक नहीं ले रहे।

यह भी पढ़ें- देश के युवा नेता ज्योतिरात्य सिंधिया बोले- मैं बूढ़ा हो रहा हूं, जवान दिखता हूं, पर 20 साल पहले जैसी स्थिति नहीं

भारत में शुरु हुई सियासत

राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयानों का असर भारत में राजनीतिक सरगर्मी के तौर पर पड़ रहा है। एक तरफ कांग्रेस राहुल गांधी के बयान को सही ठहराते हुए उसकी स्पष्टता बताने में जुटी है तो वहीं भाजपा इसे देश की जनता का अपमान बताते हुए आरोप लगाया जा रहा है कि, राहुल गांधी ने विदेश जाकर देश को नीचा दिखाया है।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News