गांधी सर्किल से अल्बर्ट हॉल तक निकाली कांग्रेस सेवादल की पदयात्रा, गहलोत-डोटासरा भी हुए शामिल | Congress Seva Dal’s pad yatra from Gandhi Circle to Albert Hall | Patrika News h3>
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, सहित विभिन्न बोर्ड-निगमों के चेयरमैन और कई विधायक भी पदयात्रा में शामिल हुए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पदयात्रा अल्बर्ट हॉल स्थित पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष जाकर संपन्न हुई। जहां कांग्रेस कार्यकर्ता और सेवादल कार्यकर्ताओं ने रामनिवास बाग स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सीधे अल्बर्ट हॉल पहुंचकर पदयात्रा में शामिल हुए।
सुबह 8 बजे गांधी प्रतिमा के समक्ष हुई रामधुनी
इससे पहले कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सुबह 8 बजे गांधी सर्किल पर गांधी प्रतिमा के समक्ष रामधुनी की और महात्मा गांधी के प्रिय भजन भी गाए, साथ ही ध्वज वंदना भी की।
अल्बर्ट हॉल से कूकस के लिए रवाना हुई पदयात्रा
वहीं अल्बर्ट पर मुख्यमंत्री गहलोत और पीसीसी चीफ डोटासरा के संबोधन के बाद कांग्रेस सेवादल की आजादी की गौरव यात्रा अपने अगले पड़ाव के के लिए रवाना हो गई। कांग्रेस सेवा दल का अगला पड़ाव कूकस है। जहां पर आज शाम 6 बजे तक सेवादल की यात्रा पहुंचेगी जहां पर जमवारामगढ़ से कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा, आमेर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रशांत सहदेव शर्मा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे और पदयात्रा का रात्रि विश्राम कूकस में ही रहेगा।
उसके बाद बुधवार को सुबह 6 बजे पदयात्रा चंदवाजी के लिए रवाना हो जाएगी और उसके बाद चंदवाजी होते हुए मनोहरपुर, शाहपुरा, पावटा, कोटपूतली, बहरोड, शाहजहांपुर होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी और हरियाणा के रेवाड़ी, गुड़गांव होते हुए 6 जून को दिल्ली के राजघाट पर जाकर संपन्न हो जाएगी।
सोमवार रात छोटी चौपड़ तक निकाला मशाल जुलूस
वहीं सोमवार रात 8 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं की ओर से पीसीसी मुख्यालय से छोटी चौपड़ तक मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
राजस्थान में 707 किलोमीटर की है यात्रा
इधर आजादी की गौरव यात्रा गुजरात बॉर्डर से लेकर अलवर जिले के शाहजहांपुर बॉर्डर तक करीब 707 किलोमीटर की पदयात्रा है। तीन राज्यों गुजरात, राजस्थान और हरियाणा में सबसे ज्यादा यात्रा राजस्थान में ही निकाली जा रही है।