Gurugram weather news : गुड़गांव में पारा 48 डिग्री के पार, टूटा 56 साल का रेकॉर्ड, जानें क्यों बढ़ रही है गर्मी

147
Gurugram weather news : गुड़गांव में पारा 48 डिग्री के पार, टूटा 56 साल का रेकॉर्ड, जानें क्यों बढ़ रही है गर्मी

Gurugram weather news : गुड़गांव में पारा 48 डिग्री के पार, टूटा 56 साल का रेकॉर्ड, जानें क्यों बढ़ रही है गर्मी

एनबीटी न्यूज, गुड़गांव : दक्षिण हरियाणा में सूर्य की तपन आग उगल रही है और दिन के समय घर से बाहर निकलने पर किसी भट्टी से होकर गुजरने जैसा अनुभव होने लगा है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 47.1 तक पहुंच गया, जो अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा तापमान है। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मई महीने में अब तक का सबसे अधिक है। गुड़गांव में अब तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 28 मई 1998 को 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मई में हीटवेव का दूसरा दौर
शनिवार को भी मौसम विभाग की अंतिम रिपोर्ट में गुड़गांव का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस बताया गया था, जबकि इस साल हीटवेव व लू का यह पांचवां दौर है। इससे पहले मार्च में एक और अप्रैल में दो दौर आ चुके हैं, जबकि मई में यह हीटवेव का दूसरा दौर है। गर्मी के बढ़ते मिजाज को देखते हुए दो दिन पहले ही मौसम विभाग की तरफ से गुड़गांव समेत दक्षिण हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया था।

कमजोर पश्चिमी विक्षोम के कारण गर्मी
मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक मई के पहले पखवाड़े में अमूमन 40 डिग्री के आसपास तापमान रहता है। पिछले साल दूसरे पखवाड़े में 17 मई को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस था। कमजोर पश्चिमी विक्षोम के कारण यह स्थिति बनी हुई है। साफ आसमान, शुष्क मौसम और पश्चिमी हवाओं के कारण दक्षिण हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री अधिक है। अगले कुछ दिन तक इसी तरह के हालात बने रह सकते हैं।

उत्तर, पश्चिम हरियाणा में बारिश की संभावना
सोमवार को एक ताजा पश्चिमी विक्षोम आने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को उत्तर और उत्तर-पश्चिम हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन दक्षिण हरियाणा में बारिश की संभावना बहुत कम है। हालांकि धूल भरी आंधी और आसमान में बादल छाए रहने से तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने, हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनने और खूबे तरल पदार्थ पीने की सलाह दी है।

Gurugram Weather News: हाय गर्मी ! आग उगल रहा तापमान, 45 डिग्री पहुंचा पारा, अगले पांच दिन तक हीटवेव का अलर्ट
इन कारणों से बढ़ रही गर्मी
1. शुष्क हवाएं : दक्षिणी हरियाणा व आसपास के क्षेत्रों के ऊपरी वायुमंडलीय स्तरों में बने प्रतिचक्रवात तंत्र व वायुमंडल के निचले स्तरों में गर्म व शुष्क पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य में तेज हीट वेव की परिस्थिति बनी हुई है।

2 प्री-मॉनसून सूखा : इस बार प्री-मॉनसून पूरी तरह सूखा जा रहा है। मई में जितनी बारिश होनी चाहिए, वह नहीं हुई। कारण, लगातार 65 दिन तक पश्चिमी हवाएं चलने से न तो चक्रवात सक्रिय हो पाया और न ही प्री-मानसून की बारिश हो पाई। इससे भी गर्मी लगातार बढ़ रही है।

3 गर्मी जल्दी आई : कई बार ऐसा हुआ, जब गर्मी जल्दी आ गई। मार्च व अप्रैल में ही इस बार मौसम ने नए रेकॉर्ड बना दिए थे। फसलें जल्दी पक गईं। गेहूं की कटाई मार्च में ही शुरू हो गई और बैसाखी आते-आते तो 40 से 50 प्रतिशत गेहूं कट भी चुका था।

मौसम के अलर्ट यूं समझें
रेड अलर्ट: मौसम के बहुत ज्यादा खराब होने पर इस अलर्ट को जारी किया जाता है। यह अलर्ट लू की रेंज में आने वाले सभी इलाकों के लिए होता है। इस दौरान प्रशासन से जरूरी कदम उठाने के लिए कहा जाता है। रेड अलर्ट का मतलब होता है कि मौसम बहुत खराब स्थिति में पहुंच चुका है और लोगों को सावधान होने की जरूरत है।

ऑरेंज अलर्ट: इसका मतलब होता है बी-प्रीपेयर्ड यानि लोगों को उनके घरों में रहने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को हालातों पर नजर रखने की हिदायत होती है।
येलो अलर्ट: इसमें लोगों को सचेत किया जाता है। यह एक तरह से जस्ट वॉच सिग्नल होता है।
ग्रीन अलर्ट: जब हालात एकदम नॉर्मल हो जाते हैं और संबंधित जगह पर किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं होता है। तो

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News