WhatsApp ग्रुप से रिमूव करना Admin को पड़ा भारी, भाइयों ने जमकर पीट डाला | Admin had to remove from whatsApp group brothers thrashed fiercely | Patrika News h3>
कुछ लोगों को वॉट्सएप ग्रुप से एडमिन द्वारा रिमूव करना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने ग्रुप एडमिन पर ही जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, युवक पर हमला करने वाले और कोई नहीं, बल्कि पीड़ित के ही सौतेले भाई हैं।
इंदौर
Published: April 25, 2022 01:00:26 pm
इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में मारपीट का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों को वॉट्सएप ग्रुप से एडमिन द्वारा रिमूव करना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने ग्रुप एडमिन पर ही जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, युवक पर हमला करने वाले और कोई नहीं, बल्कि पीड़ित के ही सौतेले भाई हैं। फिलहाल, युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, साथ ही उसकी शिकायत पर सौतेले भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि, पुलिस केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
WhatsApp ग्रुप से रिमूव करना Admin को पड़ा भारी, भाइयों ने जमकर पीट डाला
दरअसल, इंदौर के खजराना थाना इलाके में आने वाले पटेल नगर निवासी 36 वर्षीय शादाब खान और उसके बड़े भाई शारिक खान पर उनके ही सौतेले भाइयों शाहरुख, शोएब और साहिल ने दरगाह मैदान पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई लहूलुहान हो गए। हमला करने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों भाइयों ने जैसे-तैसे परिजन को सूचना दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे।
इस बात पर भड़के आरोपी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पूछताछ में सामने आया कि, शादाब खान एक वॉट्सएप ग्रुप का एडमिन है। ग्रुप पर कई तरह के मैसेज शेयर होते हैं। शाहरुख, शोएब और साहिल अकसर शादाब से विवाद करते थे। आरोपी किसी न किसी बहाने रोज नया बखेड़ा खड़ा करते थे। इससे खफा होकर शादाब ने तीनों को ग्रुप से रिमूव कर दिया। इस बात पर आरोपी पक्ष भड़क उठा और उसने अपने ही भाई के साथ मारपीट कर दी।
‘जबतक कुछ समझ पाते लहुलुहान हो चुके थे’
आरोपियों ने प्लानिंग कर दोनों सौतेले भाइयों शादाब खान और शरीक खान को दरगाह मैदान पर बुलाया और उनपर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों पीड़ित जबतक कुछ समझ पाते तबतक वो बुरी तरह लहु लुहान हो चुके थे। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- इस राज्य पर मंडराया कोयला संकट, 1-2 दिन और रोशन रह सकता है प्रदेश, जानिए क्या होगा
पुलिस भी रह गई हैरान
पीड़ित के भाई ने पुलिस को बताया कि, हम तो बातचीत करने के हिसाब से गए थे, लेकिन उन्होंने अचानक लोहे के पाइप और कई अन्य चीजों से हमला कर दिया। हम दोनों को टांके लगे हैं। इधर पुलिस भी इस पूरे मामले को लेकर हैरान है, क्योंकि जानलेवा हमले की वजह चौंकाती है।
3 साल पहले जिस दिन बची थी सड़क हादसे में जान, उसी स्पॉट पर ट्रक ने युवक को रौंदा, देखें वीडि
अगली खबर