Indore News : अब कांग्रेस में खत्म होंगे विवाद | Now The Controversy Will End In Congress | Patrika News

131
Indore News : अब कांग्रेस में खत्म होंगे विवाद | Now The Controversy Will End In Congress | Patrika News

Indore News : अब कांग्रेस में खत्म होंगे विवाद | Now The Controversy Will End In Congress | Patrika News

शहर अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा अनुशासन समिति बनाने का प्रस्ताव

इंदौर

Published: April 25, 2022 11:04:02 am

इंदौर. शहर कांग्रेस कमेटी में आए दिए किसी न किसी बात को लेकर पदाधिकारियों और नेताओं में विवाद होते रहते हैं। ये विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि सोशल मीडिया से लेकर पार्टी कार्यालय गांधी भवन और सार्वजनिक रूप से सडक़ पर होने लगते हैं। साथ ही कार्यक्रमों में अनुशासनहीनता अलग होती है। कांग्रेस में होने वाले विवाद को निपटाने, अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाने और नेताओं में समन्वय बैठाने को लेकर अनुशासन समिति बनाई जाएगी। इसको लेकर एक प्रस्ताव आज शहर अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा, जो समिति में अध्यक्ष सहित तीन सदस्य बनाने का होगा।

Indore News : अब कांग्रेस में खत्म होंगे विवाद

एक तरफ जहां शहर में कांग्रेस के कमजोर संगठन को मजबूत करने की कवायद चल रही है, वहीं नेताओं और पदाधिकारियों में आए दिन विवाद होते रहते हैं। इनको निपटाने में शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी नाकाम रहते और विवाद की वजह से कांग्रेस की छवि खराब होती रहती है। यह देखते हुए शहर कांग्रेस में अब अनुशासन समिति बनाने का मुद्दा उठाया गया है, ताकि विवाद को हल करने के साथ अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं पर कार्रवाई की जा सके। अनुशासन समिति बनाने को लेकर एक प्रस्ताव आज अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के समक्ष रखा जाएगा। इसमें एक अध्यक्ष और तीन सदस्य बनाना प्रस्तावित रहेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चंदू अग्रवाल (काका) के नेतृत्व में यह प्रस्ताव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के समन्वयक तेज प्रकाश राणे, प्रदेश सचिव प्रीतीश दास, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुखराज राठौर और कांग्रेस नेता संतोष वर्मा रखेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस छोडक़र भाजपा में गए प्रमोद टंडन के अध्यक्ष रहते अनुशासन समिति का गठन किया गया था। इसमें अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ला और सदस्य केके मिश्रा, प्रकाश तिवारी और राजेश शर्मा थे। टंडन के पार्टी छोडऩे के बाद ही यह समिति भंग हो गई। अब इसे फिर से बनाने की कवायद चल रही है।

रीति-नीति व नियमों का उल्लंघन हो रहा अनुशासन समिति बनाने का प्रस्ताव रखने वाले कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कुछ दिनों से शहर कांग्रेस में बयानवीरों की संख्या बढ़ गई है। इनकी वजह से कांग्रेस की रीति-नीति व नियमों का उल्लंघन हो रहा है। कई महत्वपूर्ण विषयों की गोपनीयता भंग हो रही है। विवाद और अनुशासनहीनता अलग है। इन सभी विषयों को गंभीरता से देखते हुए अध्यक्ष बाकलीवाल के समक्ष आज अनुशासन समिति बनाने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। प्रस्ताव की कॉपी प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ और प्रदेश संगठन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर को भी भेजी जाएगी।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News