सिंधिया नहीं, भाजपा का हर नेता चुनौती | Not Scindia, every BJP leader is a challenge | Patrika News h3>
-बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार पर बरसे कमल नाथ
– दिग्विजय विरोध के सवाल पर बोले, पार्टी में सभी की होती है जरूरत
इंदौर
Published: April 23, 2022 11:25:54 am
इंदौर . मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ कल इंदौर आए और प्रेस क्लब में मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान जब उनसे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनौती को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि हमारे लिए सिंधिया नहीं, हर भाजपा नेता एक चुनौती है।
दिग्विजय से विरोध के सवाल को उन्होंने खारिज करते हुए कहा कि पार्टी में सभी की जरूरत होती है। जो जिस काम के लायक हो, उसका उपयोग वहीं होना चाहिए। हर कोई अच्छा कुक नहीं होता और कुक का काम कुक ही कर सकता है। कांग्रेस के आयोजनों में भीड़ न जुटने के सवाल पर नाथ ने चुप्पी साध ली।
सिंधिया नहीं, भाजपा का हर नेता चुनौती
चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की तस्वीर सबके सामने है। सिर्फ कलाकारी की राजनीति चल रही है। महंगाई सुरसा के मुंह के समान हो चुकी है। हाल यह है कि प्रदेश में सस्ती शराब तो उपलब्ध है, मगर सस्ता पेट्रोल-डीजल देने में सरकार नाकाम है। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए नाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार पहले भी था, मगर इस सरकार में इसका स्वरूप संस्थागत हो गया है। नीचे से ऊपर तक चेन बन गई है, जिसमें आम आदमी रहा है। सरकार में बैठे लोग चुप्पी साधे इस भ्रष्टाचार को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। अब सवाल सरकार बनाने का नहीं, बल्कि प्रदेश को बचाने का है। विधायकों के काम को लेकर कराए गए सर्वे को लेकर उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को अवगत करा दिया गया कि कौन-कहां पर कमजोर है। अभी चुनाव में 17 माह हैं, इसलिए अपनी कमजोरी को समय रहते दूर करने का विधायकों को कहा है।
बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती
नाथ ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। युवाओं की तड़प को पहचानने की जरूरत है। गांव से एक युवा शहर पढऩे आता है, फिर न तो वो गांव का रहता है न शहर का। डिग्री हाथ में लिए भटकने वाले युवाओं के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने में भी सरकार नाकाम साबित हो चुकी है। प्रदेश कर्ज में आकंठ डूब चुका है, जिससे उबरने की भी कोई योजना नजर नहीं आ रही।
अंतर्विरोध को नाथ ने नकारा
कांग्रेस पार्टी में अंतर विरोध और स्थानीय स्तर पर नेताओं में नाराजी को नाथ ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि सब एकजुट हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी जारी है। यह समय मध्यप्रदेश को बचाने का है। राजनीति का स्वरूप अब स्थानीय हो गया है। भोपाल में बैठ कर चुनाव नहीं जीत सकते, इसके लिए स्थानीय स्तर पर काम करने की जरूरत है। इसके लिए हम ब्लॉक, मंडलम् और सेक्टर स्तर तक जा रहे हैं।
काम न करने वालों को तत्काल हटाओ
एयरपोर्ट पर प्रदेशाध्यक्ष नाथ से जिलाध्यक्ष यादव ने अलग से बात की। इस दौरान आगामी चुनाव और संगठन को किस तरह से मजूबत किया जा सके, इसको लेकर चर्चा की गई। मंडलम्, सेक्टर, ब्लॉक जो काम नहीं करते हैं, उनको तत्काल हटाकर नए को जिम्मेदारी देने का प्रदेशाध्यक्ष नाथ ने कहा। संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने यादव को फ्री हैंड होकर काम करने को कहा है।
तोडफ़ोड़ का करवाएंगे सर्वे
अतिक्रमण और विकास के नाम पर हो रही तोडफ़ोड़ पर नाथ ने कहा कि हम ऐसे तमाम मामलों की जांच और सर्वे करवाएंगे। जिन लोगों के साथ अन्याय हुआ है, उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के वक्त हर तरह के माफिया पर प्रहार किया गया। कार्रवाई एक सिस्टम के तहत की जाती है, इस सरकार ने तो सारे सिस्टम को ताक पर रख दिया है।
यादव ने दिखाई ताकत
इंदौर आए नाथ ने जहां शहर के कांग्रेस नेतओं से मुलाकात की, वहीं बाणंगगा में विधायक संजय शुक्ला के घर हुए विवाह के बाद नवयुगल को आशीर्वाद देने पहुंचे। इसके बाद वे अपने खास समर्थक केके यादव के घर उनके पोते को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इस दौरान यादव ने अच्छी-खासी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई। यादव के घर नाथ 15 से 20 मिनट रुके और परिवार के हर सदस्य से मुलाकात की। इसके बाद वे शादी समारोह में शामिल हुए और रात 9 बजे के आसपास भोपाल रवाना हो गए। नाथ से मुलाकात करने वालों में विधायक विशाल पटेल, कांतिलाल भूरिया, विनय बाकलीवाल, सदाशिव यादव, नरेंद्र सलूजा, राजेश चौकसे, अर्चना जायसवाल, विक्रांत भूरिया, शेख अलीम, शेलैष गर्ग, रमीज खान, अंकित खड़ायता और अमित चौरसिया आदि थे।
अगली खबर