Navjot Sidhu: एक रबर की गुड़िया बन गए हैं पंजाब के सीएम…भगवंत मान पर नवजोत सिद्धू का तीखा हमला h3>
चंडीगढ़: पंजाब में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को ‘रबर की गुड़िया’ करार दिया। सिद्धू ने पंजाब सरकार को दिल्ली से आप नेतृत्व की ओर से चलाए जाने के विपक्ष के आरोप पर दावा किया कि भगवंत मान की सरकार में पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘बेहद खराब’ हो गई है। राज्य में एक महीने में 40 लोगों की हत्या हो गई है।
इससे पहले नवजोते सिंह सिद्धू ने पूर्व विधायकों नवतेज सिंह चीमा और अश्विनी सेखरी के साथ पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। बैठक के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सहित कई मुद्दों को उठाया। बैठक के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें धैर्यपूर्वक सुना। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने ज्वलंत मुद्दों पर अपनी चिंता दिखाई। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा कि मान की सरकार के तहत राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति “बेहद खराब” हो गई है। उन्होंने दावा किया कि पिछले महीने राज्य में 40 लोग मारे गए हैं।
ऐसा माहौल बनाएंगे की नौकरियां मांगने पंजाब आएंगे अंग्रेज, भगवंत मान का दावा, देखें वीडियो
पंजाब की परवाह है भगवंत मान: सिद्धू
सिद्धू ने पंजाब सीएम से सवाल करते हुए पूछा कि क्या उन्हें (भगवंत मान) पंजाब की परवाह है? सिद्धू ने विपक्ष के इस आरोप की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक ‘रबर दा गुड्डा’ मुख्यमंत्री बन गया है।
सिद्धू ने आगे आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केजरीवाल के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि आप (आप सरकार) अपने हितों के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल करने के लिए उसका राजनीतिकरण कर रहे हैं।
गुरु न्याय करते हैं इसलिए बदली सरकार…मैं हूं ना…पंजाब में सिद्धू का अब क्या है इशारा?
पंजाब पुलिस के रवैया पर मान सरकार को घेरा
सिद्धू ने कहा कि बदलाव हो या बदला, बदले की राजनीति शुरू हो गई है। सिद्धू की यह टिप्पणी पंजाब पुलिस की ओर से आप के पूर्व नेता कुमार विश्वास और कांग्रेस की अलका लांबा के घरों का दौरा करने के एक दिन बाद आई है। पंजाब पुलिस ने दोनों नेताओं को 26 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।